एमपी में SIR को लेकर बढ़ा विवाद, कांग्रेस का 27 नवंबर को भोपाल में वोट बचाओ मार्च

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mp-sir-controversy-congress
mp-sir-controversy-congress

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के SIR कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ रहा है। युवा कांग्रेस 27 नवंबर को भोपाल में चुनाव आयोग का घेराव करेगी। यह विरोध वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।

BHOPAL मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के SIR कार्यक्रम को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। युवा कांग्रेस अब इस पूरे मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। 27 नवंबर को भोपाल में चुनाव आयोग का घेराव करेगी। यह विरोध वोट चोरी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छिब भी मौजूद रहेंगे।

एक दिन, दो बड़े कार्यक्रम

कार्यक्रम उसी दिन शुरू होगा, जब नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया व अन्य पदाधिकारी शपथ लेंगे। शपथ समारोह के तुरंत बाद सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे। संगठन का दावा है कि SIR में हुई गड़बड़ियों ने चुनाव तंत्र पर सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

कौन लेंगे शपथ ?

शपथ समारोह में यश घनघोरिया के साथ अभिषेक परमार, देवेंद्र सिंह दादू और अन्य निर्वाचित पदाधिकारी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। शपथ के तुरंत बाद भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता आयोग की ओर कूच करेंगे।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (20 नवंबर): मध्यप्रदेश में सर्द हवा तो उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

भोपाल में जुटेंगे सभी जिलों के कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ देशभर में विरोध-आंदोलन चल रहा है। इसी क्रम में भोपाल में होने वाला यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि युवा कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी है। 27 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छिब की मौजूदगी में भोपाल में बड़ा प्रदर्शन होगा।

ये भी पढ़ें...एमपी के पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सीपीसीटी परीक्षा अनिवार्य

यश घनघोरिया ने साफ कहा

हम उसी दिन आंदोलन करेंगे। शपथ ग्रहण भी होगा। आधिकारिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी। उनका दावा है कि SIR में हुई गड़बड़ियां लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर सीधा प्रहार हैं। युवा कांग्रेस इसे चुपचाप स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें...एमपी में एसआईआर ले रहा जान, इंदौर में महिला बीएलओ ने नौकरी छोड़ी, झाबुआ में हार्ट अटैक, दतिया में सुसाइड

यश घनघोरिया को मिली थी बड़ी जीत

युवा कांग्रेस के आंतरिक चुनाव में यश घनघोरिया को 3.13 लाख वोट मिले थे। यह चुनाव पूरी तरह डिजिटल था। लाखों युवा मतदाताओं ने भाग लिया। 9 नवंबर को दिल्ली में शीर्ष उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुए। इसके बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी।





Tags:
  • चुनाव आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • युवा कांग्रेस
  • वोट चोरी
  • एमपी में एसआईआर
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?