MP का स्पाइडरमैन जिससे आप दूर ही रहना चाहेंगे, फिल्मों का है शौकीन

Dolly patil | May 12, 2024, 11:13 IST
Share
SPIDERMAN
SPIDERMAN

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने उस चोर से पूछताछ शुरू की तो ऐसे- ऐसे राज खुले जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये चोर स्पाइडर मैन के नाम से मशहूर है।

आपने हॉलीवुड के हीरो स्पाइडरमैन ( Spider Man )के बारे में तो सुना ही होगा जो हमेशा दूसरों की मदद करता है, खड़ी दीवारों वाली ऊंची बिल्डिंगों और खंभों पर आसानी से चढ़ जाता है। असली स्पाइडरमैन के उलट अशोकनगर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम तो स्पाइडर मैन है, लेकिन ये किसी की भी मदद नहीं करता। अशोकनगर का स्पाइडरमैन चोर है। ये स्पाइडरमैन लोगों के घरों से माल साफ करने के लिए दीवारों और खंभे पर चढ़कर उनके घरों में घुस जाता है। इस शातिर चोर पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और ये चोर दर्जनों से चोरियां करने के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहा था। वैसे इसे नकटा के नाम से भी जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें....Lok Sabha elections : 96 सीटों पर कल मतदान

स्पाइडरमैन ने सोने के जेवर किए चोरी

अशोकनगर में रहने वाले अनाज व्यापारी के घर 2 मई को लाखों रुपए की चोरी हुई थी। इस चोरी में सोने के जेवर और नकदी रुपए चुराए गए थे। इसी रात एक और घर में चोरी हुई। इस चोरी के बाद पुलिस की नींद उड़ गई। लोगों का विरोध और गुस्सा लगातार बढ़ने लगा था, जिसके बाद जिले के एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए चोर पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

निगम बिल घोटाले में अभय राठौर ने बताए 62 नाम

अतरंगी शौक के लिए करता था चोरी

पुलिस की जांच करने के बाद स्पाइडर मैन के बारे में जानकारी मिली। ये शातिर चोर विदिशा, सिरोंज व आरोन सहित कई जगह अपनी स्टाइल में चोरी करने के लिए जाना जाता है। दरअसल स्पाइडरमैन चोर जुआ और अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि परवेज यानी नकटा एक शातिर चोर है। परवेज पर कई थानों में लगभग 40 से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने 2009 से चोरी करना शुरू किया था।

ASHOK NAGAR POLICE
ASHOK NAGAR POLICE

गंध फैला रहे दो लाख एक्स अकाउंट बैन

पिक्चर देखने का शौकीन आरोपी

जानकारी के मुताबिक परवेज ने पहली चोरी टॉकीज में बॉर्डर फिल्म ( border film )देखने के लिए की थी। इसके बाद परवेज को जुए की लत और महंगी चीजों के शौक ने शातिर चोर बना दिया था। वो अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बड़े-बड़े फड़ों पर बैठकर जुआ खेलता था। परवेज ने चोरी किए पैसों से एक डिजायर कार और एक स्कूटी भी हाल ही में खरीदी थी, जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Dhar Bhojshala survey : भीतरी भाग में तलघर, सीढ़ी जैसी संरचनाएं मिलीं

Tags:
  • अशोकनगर का स्पाइडरमैन चोर
  • Spider Man
  • स्पाइडरमैन
  • स्पाइडरमैन चोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच