MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की ​डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय

Ravi Kant Dixit | Jun 26, 2025, 18:53 IST
Share
mp-state-employees-promotion
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश में राज्य कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया अब आईएएस अफसरों जैसी होगी। नए नियमों के तहत कर्मचारियों की एडवांस डीपीसी की जाएगी। 31 जुलाई तक कम से कम एक डीपीसी करने का निर्देश दिया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश ( MP ) के लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब उनके प्रमोशन उसी तरह तय वक्त पर होंगे, जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों के होते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने नई प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है।

इसके तहत राज्य कर्मचारियों की एडवांस डीपीसी ( विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक ) की जाएगी। जैसे-जैसे पद खाली होते जाएंगे, उन्हें स्वचालित रूप से पदोन्नति मिलती जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब पदोन्नति के इंतजार में अफसर रिटायर नहीं होंगे। राज्य कर्मचारियों की पहले ही डीपीसी कर ली जाएगी। इस प्रक्रिया में विभागीय कर्मचारियों को फायदा होगा। यदि कोई डेपुटेशन पर होगा तो मूल विभाग में वापसी के बाद ही उनके प्रमोशन का रास्ता साफ होगा।

31 जुलाई तक प्रमोशन के निर्देश

अफसरों के प्रमोशन को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार, 26 जून को विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, सभी विभाग 31 जुलाई तक कम से कम एक डीपीसी कर लें। इसके जवाब में कई अफसरों ने कहा कि यह फिलहाल संभव नहीं है। यह काम 15 अगस्त तक हो पाएगा। इस पर सीएस बोले, कोशिश तो करें हो जाएगी। अब विभागों के ऊपर हर हाल में 31 जुलाई तक डीपीसी करने का दबाव है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में सभी विभागों में 31 जुलाई तक करें पदोन्नति, मुख्य सचिव ने दिया आदेश

पद खाली हुए और प्रमोशन

दरअसल, अभी प्रदेश में देखने में आता है कि कभी डीपीसी तब होती है, जब अधिकारी-कर्मचारी रिटायर्ड हो जाते हैं, जबकि आईएएस अफसरों की डीपीसी सालभर में एक बार होती है। जैसे-जैसे पद खाली होते जाते हैं, वैसे-वैसे प्रमोशन का रास्ता साफ होता जाता है। अब सूबे में इसी मॉडल को अपनाया जाएगा। राज्य कर्मचारियों की एडवांस ​डीपीसी की जाएगी। इसके बाद जैसे-जैसे पद खाली होते जाएंगे, उन्हें उसी हिसाब से प्रमोशन मिलता जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

मुख्य सचिव ने बुलाई पदोन्नति को लेकर बैठक, जीएडी बताएगा सभी विभाग प्रमुखों को डीपीसी का फार्मूला

डेपुटेशन वालों को नुकसान

इस प्रक्रिया में बड़ा पेंच भी है। जो राज्य कर्मचारी डेपुटेशन पर दूसरे विभागों में जाएंगे, उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा। मान लीजिए यदि कोई कर्मचारी पुलिस में है और वह लोकायुक्त में चला गया तो उसे पदोन्नति नहीं मिलेगी। ऐसे कई विभाग हैं। जैसे जल निगम में पीएचई से कर्मचारी डेपुटेशन पर जाते हैं। अब जब ये कर्मचारी अपने मूल विभाग में वापस लौटेंगे, तब उन्हें पदोन्नति का फायदा मिलेगा, लेकिन तब तक वहां पहले से पदोन्नति के क्रम में मौजूद अफसरों का प्रमोशन हो जाएगा। इस तरह से डेपुटेशन पर जाने वालों का सीधा नुकसान होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी में पदोन्नति नियम 2025 का विरोध, मंत्रालय में काली पट्टी बांधकर पहुंचे अफसर-कर्मचारी

ये संस्थाएं सीधे तौर पर प्रभावित

नई प्रक्रिया में कई अमले के अधिकारी सीधे तौर पर बड़े रूप से प्रभावित होंगे, इनमें जल निगम, लोकायुक्त, आरआरडीए, बीडीए, आईडीए, आरडीसी जैसी संस्थाएं शामिल हैं। इनका खुद का कोई कैडर नहीं है। यहां डेपुटेशन पर बुलाकर ही अफसर-कर्मियों को तैनात किया जाता है। इस तरह यहां जो अफसर काम कर रहे हैं, उनका सीधे तौर पर नुकसान होना तय है। हालांकि इन्हें लेकर सरकार से बात चल रही है। माना जा रहा है कि इन्हें लेकर कोई न कोई हल निकाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

पदोन्नति नियमों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी, काली टोपी पहनकर मंत्रालय में करेंगे काम

सीएस ने दिए निर्देश

mp-state-employees-promotion
mp-state-employees-promotion


इधर, बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत पदो‍न्नति का काम प्राथमिकता से किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 साल की बड़ी समस्या इस नियम के लागू होने से खत्म हो जाएगी।

बैठक के दौरान सामान्य प्रशासन के एसीएस संजय दुबे और उप सचिव अजय कटेसरिया ने मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम-2025 की जानकारी दी। इसमें अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के लिए आरक्षित पदों की गणना, विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, पदोन्नति के लिए अनुपयुक्तता, पदोन्नति के प्रकार, पदोन्नति के बाद वेतन का निर्धारण, सीलबंद लिफाफे की स्थिति में प्रक्रिया सहित प्रतीक्षा सूची से रिक्तियों को भरे जाने की जानकारी दी गई।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • पदोन्नति
  • मुख्य सचिव
  • डीपीसी
  • राज्य कर्मचारी
  • अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा