काम की खबर : मध्य प्रदेश में टीडीआर पोर्टल लॉन्च, TDR खरीदकर अतिरिक्त निर्माण को वैध करवा सकेंगे लोग

Pratibha ranaa | Aug 13, 2024, 09:32 IST
Share
टीडीआर पोर्टल शुरू
टीडीआर पोर्टल शुरू

निजी भूमि सरकारी प्रोजेक्ट में गई तो मुआवजे में सरकार अतिरिक्त टीडीआर देगी। इसे जमीन मालिक बची भूमि पर अतिरिक्त एफएआर के साथ भवन निर्माण कर सकेगा या डेवलपर्स को बेच सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे इंतजार के बाद ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) का नया पोर्टल लॉन्च कर ( mp tdr portal launch ) दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से, अगर किसी सरकारी परियोजना या सड़क के लिए जमीन दी गई है और अनुमति निर्माण सीमा से 30% अधिक निर्माण हुआ है, तो भूमि मालिक टीडीआर (TDR) खरीदकर अतिरिक्त निर्माण को वैध करवा सकते हैं।

इस एफएआर (FAR) सर्टिफिकेट का उपयोग अन्य स्थानों पर निर्माण के लिए किया जा सकता है या इसे बिल्डर-डेवलपर को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...News Strike : कमलेश शाह को अब तक क्यों नहीं मिला मंत्री पद, सामने आई बड़ी वजह !

भोपाल और इंदौर में टीडीआर का फायदा

भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) जैसे शहरों में जहां भारी निर्माण हो चुका है, इस पोर्टल की सहायता से अतिरिक्त निर्माण को वैध किया जा सकेगा। हाल ही में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया था कि नगरीय निकायों में 30% तक अतिरिक्त निर्माण को वैध किया जा सकता है।

इस आदेश के अनुसार, टीडीआर (TDR) का एफएआर इन मामलों में बहुत सहायक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास (CM Residence) में आयोजित एक कार्यक्रम में टीडीआर पोर्टल को लॉन्च किया और इंदौर के 5 लाभार्थियों को टीडीआर सर्टिफिकेट दिया।

टीडीआर का ट्रेडिंग सिस्टम

इस नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी सरकारी परियोजना में जमीन का उपयोग हुआ है और उस पर निर्माण नहीं करना चाहते, तो टीडीआर सर्टिफिकेट को ऑनलाइन शेयर (Share) की तरह ट्रेड किया जा सकता है। पूरी एफएआर को बेचना अनिवार्य नहीं है, न्यूनतम 50 यूनिट भी ट्रेड की जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP में मंत्रियों को मिले जिलों के प्रभार, सीएम ने अपने पास इंदौर रखा, कैबिनेट मंत्रियों को 2- 2 जिले दिए

हाई राइज स्ट्रक्चर और मेट्रो

मेट्रो कारपोरेशन (Metro Corporation) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पर काम किया जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक परिवहन के आसपास उच्च ऊंचाई वाले रिहायशी और व्यावसायिक संरचनाएं बनानी हैं। इस काम के लिए एफएआर की आवश्यकता होगी। मेट्रो ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें मेट्रो लाइन के साथ हाई राइज बिल्डिंग्स बनाने की योजना है।

आवश्यकता और सुधार

भोपाल (Bhopal) जैसे विकासशील शहरों के लिए एफएआर की आवश्यकता बढ़ रही है, जो टीडीआर (TDR) के माध्यम से उपलब्ध हो सकता है। सुईश कुलश्रेष्ठ (Suyash Kulshresth), सीनियर अर्बन प्लानर के अनुसार, मध्य प्रदेश भूमि विकास नियमों में संशोधन की जरूरत है ताकि ग्राउंड कवरेज और बिल्डिंग हाइट की सीमाएं समाप्त की जा सकें। नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal), स्टेट चेयरमैन, क्रेडाई (CREDAI) ने भी इस संबंध में सुझाव दिए हैं।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • mp tdr portal
  • mp tdr portal launch
  • ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स
  • Transferable Development Rights
  • एफएआर
  • Floor Area Ratio
  • टीडीआर पोर्टल
  • मेट्रो कारपोरेशन
  • Metro Corporation
  • हाई राइज बिल्डिंग्स
  • High-Rise Buildings
  • सुईश कुलश्रेष्ठ
  • Suyash Kulshresth
  • Nitin Agarwal
  • CREDAI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा