शिक्षक आंदोलन : शिक्षकों ने मांगी इच्छामृत्यु, वादा करके भूल गई मध्‍य प्रदेश सरकार

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-13T134243.700.jpg
शिक्षक आंदोलन

मध्‍य प्रदेश- बीते साल शिक्षक वर्ग 1 की चयन और पात्रता परीक्षा देने वाले शिक्षक नौकरी की मांग कर रहे हैं। वे शिक्षा विभाग द्वारा कम पदों पर भर्ती और घोषित पदों में बैकलॉग के पद शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।

संजय शर्मा @ BHOPAL. पदवृद्धि की मांग कर रहे सैकड़ों बेरोजगारों ने राजधानी भोपाल में आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार को तेज धूप में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला अभ्यर्थी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। सालभर से पदवृद्धि की मांग कर रहे चयनित बेरोजगारों ने रानी कमलापति स्टेशन ( Rani Kamalapati Station ) से रैली निकाली। उन्होंने पहले बीजेपी कार्यालय और फिर डीपीआई के सामने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सीएम हाउस का घेराव करने आगे बढ़े तो पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान चयनित शिक्षकों और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पदवृद्धि नहीं करने पर इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग भी सरकार के सामने रखी है।

शिक्षक कर रहे नौकरी की मांग


बीते साल शिक्षक वर्ग 1 की चयन और पात्रता परीक्षा देने वाले शिक्षक नौकरी की मांग कर रहे हैं। वे शिक्षा विभाग द्वारा कम पदों पर भर्ती और घोषित पदों में बैकलॉग के पद शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। हजारों अभ्यर्थियों द्वारा चयन और पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी उन्हें साल भर से प्रतीक्षा सूची में रखने से नाराज बेरोजगार भर्ती के लिए आयु सीमा को भी मुद्दा बना रहे हैं।

8d468276-f06
8d468276-f06


जमकर नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदेश भर से आए अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती पर सरकारी की बेरुखी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यहां से रैली के रूप में बेरोजगारों की भीड़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाकर नारेबाजी की।

करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक यहां प्रदर्शन चलता रहा। बेरोजगार शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने कहा सीएम डॉक्टर मोहन यादव सरकार के किसी भी मंत्री को बेरोजगारों की परवाह नहीं है। अब भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो बेरोजगार भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सरकार जो व्यवहार कर रही है वह अनुचित है।

पदवृद्धि नहीं की तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे


स्कूलों में शिक्षक नहीं है, पद खाली हैं लेकिन सरकार इन पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। 12 साल में दो बार नाम मात्र के पदों पर भर्ती हुई थी लेकिन उससे ज्यादा शिक्षकों के पद सेवानिवृत्ति के चलते खाली हो गए हैं। मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ते इस वजह से उन्हें यहां की परेशानी पता नहीं है। यदि प्रदेश सरकार ने पदवृद्धि नहीं की तो वे आंदोलन लगातार जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो चयनित शिक्षक भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।

a05fc372-c1f
a05fc372-c1f


तेज धूप में बच्चों के साथ प्रदर्शन में उतरीं महिलाएं


प्रदर्शनकारी बेरोजगारों ने बीजेपी कार्यालय सीएम हाउस की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। गिरफ्तारी की चेतावनी के बाद प्रदर्शनकारियों ने लोक शिक्षण संचालनालय तक मार्च निकाला। करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलते हुए चयनित महिला अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे बिलखते बच्चों के साथ संचालनालय पहुंचीं। तेज धूप में पसीने से लथपथ प्रदर्शनकारियों ने लोक शिक्षण संचालनालय का घेराव कर नारेबाजी की।



नहीं मानी सरकार तो पीएम से करेंगे शिकायत


चयनित शिक्षकों ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चरमराई शिक्षा व्यवस्था का ठीकरा डीपीआई पर फोड़ा। उन्होंने कहा सरकार से सालभर से मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टों में शिक्षकों को नौकरी देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव में भी सभी के सहयोग से बीजेपी सभी 29 सीटें जीत पाई है। डॉ.मोहन यादव की सरकार अब भी नहीं जागी तो बेरोजगार शिक्षक दिल्ली जाकर पीएम मोदी से शिकायत करेंगे।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rani Kamalapati Station
  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
  • पदवृद्धि की मांग
  • शिक्षक वर्ग 1 की चयन और पात्रता परीक्षा
  • शिक्षक नौकरी की मांग
  • बेरोजगार शिक्षक संघ
  • स्कूलों में शिक्षक नहीं
  • अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती
  • नहीं मानी सरकार तो पीएम से करेंगे शिकायत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर