मिलिट्री वाले कंप्यूटर पैनल क्यों चाहते हैं MP के विभाग ? टेंडर में क्या मिलीभगत?
Atul Dwivedi | Sept 17, 2026, 18:19 IST
mp-tender-scam-pegasus-military-grade
मध्यप्रदेश के दो सरकारी विभागों के टेंडर में मिलिट्री ग्रेड शर्तें जोड़ने का आरोप। कांग्रेस नेता ने एक कंपनी को फायदा पहुंचाने का दावा किया। सरकार को करोड़ों के नुकसान का आरोप।
मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों को ऐसे कंप्यूटर और कंप्यूटर पैनल क्यों चाहिए जो बमबारी के बीच भी चल सकें ? बमबारी के झटकों को सह सकें ? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि एक विभाग है, जिसका नाम है आदिम जाति कल्याण विभाग यानी ट्राइबल डिपार्टमेंट। ट्राइबल विभाग के तहत आने वाले सांदीपनी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर्स के लिए टेंडर हुए। लेकिन आरोप है कि विभाग की मेहरबानी कुछ खास लोगों पर बनी हुई है।
विभाग ने टेंडर की शर्तों में मिलिट्री ग्रेड ओपीएस की शर्त जोड़ी है। ऐसा दावा किया जा रहा है। और आरोप है कि ये शर्त कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जोड़ी गई। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के टेंडर्स पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग जिस तरह टेंडर को निकालने के बाद रद्द कर रहा है, उनसे विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे दिया है।
मामला प्रदेश के सरकारी विभागों में की जा रही आईटी और तकनीकी सामनों की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि इन सॉफ्टवेयर और सामनों को खरीदने के लिए टेंडर की शर्तों में जमकर हेरफेर की गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़े के आरोप लग रहे हैं।
![d1515828-4bb]()
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का आरोप है कि इंदौर की किसी, पेगासस रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को फायदा पहुंचाने के लिए ये खेल हो रहा है। मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट करते हुए दूसरे आरोप भी लगाए हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि पेगासस ने सिर्फ 7 महीने में ही 350 करोड़ के काम ले लिए।
मिश्रा का आरोप है कि पेगासस को फायदा पहुंचाने, टेंडर में मिलिट्री ग्रेड ओपीएस की शर्तें जोड़ दी गईं। मिलिट्री ग्रेड OPS का मतलब OPS के सिस्टम सर्टिफिकेशन से है, जो ऐसी जगह पर इस्तेमाल होता है जहां पर बमबारी की वजह से झटके उत्पन्न होते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल मिलिट्री इक्विपमेंट में होता है। जिससे कि युद्ध के दौरान लगने वाले झटकों से डिवाइस खराब ना हो।
![36db2ef7-e5c]()
![7bcae8e6-c2f]()
आरोप है कि विभाग ने सांदीपनी स्कूलों के लिए कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास की खरीदी का टेंडर निकाला। इस टेंडर में उबंटू सर्टिफाइड सर्टिफिकेशन की शर्त रखी गई। इसके विरोध में एसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने, विभाग को लैटर लिखा और उबंटू की शर्त हटाने की मांग की।
![7788f988-c4a]()
हालांकि विभाग ने इस शर्त को नहीं हटाया। आरोप है कि विभाग ने इसके बाद टेंडर में मांगे गए सामान के लिए प्रति यूनिट 59 हजार रुपए ज्यादा भुगतान किया। यानी जो सामान 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति यूनिट था। विभाग की शर्त की वजह से उसकी कीमत 1 लाख 67 हजार 900 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच गई।
इतना ही नहीं आरोप तो ये भी है कि विभाग ने 98 हजार रुपए प्रति यूनिट का सामान भी 1 लाख 56 हजार 900 रुपए में खरीदा। जिससे सरकार को 59 हजार 900 रुपए प्रति यूनिट का नुकसान हुआ। दावा है कि इस टेंडर से सरकार को करीब 31 करोड़ का नुकसान हुआ। विभाग की आईटी खरीदी में कथित Cartel Formation से जुड़ा विवाद भी सामने आ रहा है। कार्टेल का मतलब है कंपनियों के बीच आपसी सांठगांठ। जिसके बाद कंपनियां ये तय कर लेती हैं कि वो किसी निश्चित उत्पाद या सेवा को एक फिक्स कीमत पर ही बेचेंगी।
व्यूसोनिक नाम की एक दूसरी कंपनी ने भी, ट्राइबल विभाग के टेंडर की शर्तों पर आपत्ति जताई। कंपनी ने तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन को शिकायती लैटर भेजा। कंपनी ने दावा किया कि विभाग ने टेंडर में जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी जिन्हें कोई दूसरी कंपनी पूरा नहीं कर सकती। आरोप लगाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए सेना के स्तर का खास सर्टिफिकेट MIL 810-STD H Military Standard) मांगा गया।
इतना ही नहीं टेंडर में मध्यप्रदेश के कम से कम 50 फीसदी जिलों में कंपनी का एक साल पुराना सर्विस सेंटर भी मांगा गया। कंपनी ने मांग की थी कि नियमों को आसान बनाया जाए, ताकि ज्यादा कंपनियां टेंडर में भाग ले सकें। लेकिन विभाग की जिद की वजह से सरकार को 64 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का दावा किया गया।
![719a9eea-521]()
उच्च शिक्षा विभाग पर आरोप है कि विभाग ने पहले एक टेंडर जारी किया। जिसका निविदा रिफ्रेंस नंबर 49/SPD/RFB/2022-23 था। इस टेंडर में 49 करोड़ के टर्नओवर की शर्त कंपनी के लिए रखी गई थी। लेकिन दावा है कि पेगासस की आपत्ति के बाद विभाग ने Corrigendum-4 जारी कर टर्नओवर की शर्त घटाकर ₹25 करोड़ कर दी। ऐसा नहीं है कि उच्च शिक्षा विभाग पर सिर्फ टर्नओवर की रकम कम करने का आरोप है। दावा है कि साल 2025 में विभाग ने एक टेंडर जारी किया। जिसका रिफ्रेंस नंबर 101/SPD/RFP/2025 था। इसके लिए विभाग ने 40 करोड़ का टर्नओवर तय किया। लेकिन आरोप है कि पेगासस की आपत्ति के बाद विभाग ने, Corrigendum-2 जारी कर टर्नओवर सीमा को ₹52 करोड़ कर दिया
आरोप तो ये भी हैं कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत SPD-RUSA ने 108 और 323 कॉलेजों के लिए कंप्यूटर लैब (ICT) से जुड़ी निविदाएं (टेंडर्स) निकाले। आरोप है कि इन टेंडर्स के नियमों, शर्तों और तकनीकी योग्यताओं में जानबूझकर ऐसे बदलाव किए गए, जिससे किसी खास कंपनी या प्रभावशाली व्यक्ति को फायदा पहुँचाया जा सके।
जनजातीय कार्य विभाग में स्मार्ट क्लास फेसिलिटिस के टेंडर की शिकायत EOW में भी कई गई थी। आरोप था कि टेंडर में मध्यप्रदेश स्टोर परचेज एवं प्रोक्योरमेंट नियम 2015 का उल्लंघन हुआ है। आरोप लगे कि टेंडर की शर्तें इस तरह की बनाई गई, जिसमें सीमित कंपनियों को ही फायदा मिले। शिकायत में टेंडर को रोकने की भी मांग की गई थी। अब जांच कहां तक पहुंची ये बड़ा सवाल है ?
मामले में केके मिश्रा का कहना है कि अगर EOW को वाकई ऐसी शिकायत मिली थी। या फिर मुख्य सचिव तक शिकायत पहुंची, तो उस पर क्या कार्रवाई हुई ? जांच किस स्तर पर की गई ? इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।
![1f8306bf-a77]()
मामले में जानकारी के लिए द सूत्र ने मंत्री विजय शाह से संपर्क किया। हमने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है। मामले में जैसे ही उनका पक्ष पता चलेगा, उसे भी बताया जाएगा। इधर इस मामले में उच्च शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई अधिकारिक जबाव नहीं मिल सका।
यह खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- विपक्ष के पूर्वज राजा की तरह थे, मोदीजी का नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं
एमपी टीईटी आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक मौका, डेढ़ लाख को देना है परीक्षा
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी दौरा छोटा हुआ, इंदौर और उज्जैन ही आएंगे
MP में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंदौर सबसे आगे, दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल
विभाग ने टेंडर की शर्तों में मिलिट्री ग्रेड ओपीएस की शर्त जोड़ी है। ऐसा दावा किया जा रहा है। और आरोप है कि ये शर्त कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जोड़ी गई। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के टेंडर्स पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग जिस तरह टेंडर को निकालने के बाद रद्द कर रहा है, उनसे विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे दिया है।
मामला क्या है ?
d1515828-4bb
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का आरोप है कि इंदौर की किसी, पेगासस रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को फायदा पहुंचाने के लिए ये खेल हो रहा है। मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट करते हुए दूसरे आरोप भी लगाए हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि पेगासस ने सिर्फ 7 महीने में ही 350 करोड़ के काम ले लिए।
मिश्रा का आरोप है कि पेगासस को फायदा पहुंचाने, टेंडर में मिलिट्री ग्रेड ओपीएस की शर्तें जोड़ दी गईं। मिलिट्री ग्रेड OPS का मतलब OPS के सिस्टम सर्टिफिकेशन से है, जो ऐसी जगह पर इस्तेमाल होता है जहां पर बमबारी की वजह से झटके उत्पन्न होते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल मिलिट्री इक्विपमेंट में होता है। जिससे कि युद्ध के दौरान लगने वाले झटकों से डिवाइस खराब ना हो।
36db2ef7-e5c
7bcae8e6-c2f
आदिम जाति विभाग पर क्या आरोप ?
7788f988-c4a
हालांकि विभाग ने इस शर्त को नहीं हटाया। आरोप है कि विभाग ने इसके बाद टेंडर में मांगे गए सामान के लिए प्रति यूनिट 59 हजार रुपए ज्यादा भुगतान किया। यानी जो सामान 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति यूनिट था। विभाग की शर्त की वजह से उसकी कीमत 1 लाख 67 हजार 900 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच गई।
इतना ही नहीं आरोप तो ये भी है कि विभाग ने 98 हजार रुपए प्रति यूनिट का सामान भी 1 लाख 56 हजार 900 रुपए में खरीदा। जिससे सरकार को 59 हजार 900 रुपए प्रति यूनिट का नुकसान हुआ। दावा है कि इस टेंडर से सरकार को करीब 31 करोड़ का नुकसान हुआ। विभाग की आईटी खरीदी में कथित Cartel Formation से जुड़ा विवाद भी सामने आ रहा है। कार्टेल का मतलब है कंपनियों के बीच आपसी सांठगांठ। जिसके बाद कंपनियां ये तय कर लेती हैं कि वो किसी निश्चित उत्पाद या सेवा को एक फिक्स कीमत पर ही बेचेंगी।
व्यूसोनिक नाम की एक दूसरी कंपनी ने भी, ट्राइबल विभाग के टेंडर की शर्तों पर आपत्ति जताई। कंपनी ने तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन को शिकायती लैटर भेजा। कंपनी ने दावा किया कि विभाग ने टेंडर में जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी जिन्हें कोई दूसरी कंपनी पूरा नहीं कर सकती। आरोप लगाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए सेना के स्तर का खास सर्टिफिकेट MIL 810-STD H Military Standard) मांगा गया।
इतना ही नहीं टेंडर में मध्यप्रदेश के कम से कम 50 फीसदी जिलों में कंपनी का एक साल पुराना सर्विस सेंटर भी मांगा गया। कंपनी ने मांग की थी कि नियमों को आसान बनाया जाए, ताकि ज्यादा कंपनियां टेंडर में भाग ले सकें। लेकिन विभाग की जिद की वजह से सरकार को 64 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का दावा किया गया।
719a9eea-521
उच्च शिक्षा विभाग पर क्या आरोप ?
आरोप तो ये भी हैं कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत SPD-RUSA ने 108 और 323 कॉलेजों के लिए कंप्यूटर लैब (ICT) से जुड़ी निविदाएं (टेंडर्स) निकाले। आरोप है कि इन टेंडर्स के नियमों, शर्तों और तकनीकी योग्यताओं में जानबूझकर ऐसे बदलाव किए गए, जिससे किसी खास कंपनी या प्रभावशाली व्यक्ति को फायदा पहुँचाया जा सके।
EOW में हुई शिकायत
मामले में केके मिश्रा का कहना है कि अगर EOW को वाकई ऐसी शिकायत मिली थी। या फिर मुख्य सचिव तक शिकायत पहुंची, तो उस पर क्या कार्रवाई हुई ? जांच किस स्तर पर की गई ? इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।
1f8306bf-a77
जिम्मेदार क्या बोले ?
यह खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- विपक्ष के पूर्वज राजा की तरह थे, मोदीजी का नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं
एमपी टीईटी आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक मौका, डेढ़ लाख को देना है परीक्षा
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी दौरा छोटा हुआ, इंदौर और उज्जैन ही आएंगे
MP में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंदौर सबसे आगे, दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava