मध्य प्रदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, इन जिलों में बनेंगे नए इंडस्ट्रियल एरिया
Deeksha Nandini Mehra | Aug 29, 2024, 11:02 IST
एमपी में नौकरियों की बहार
ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के दौरान उद्योगपतियों ने सीएम यादव (CM Mohan Yadav) के साथ चर्चा की। इसमें 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक के नए निवेश के साथ ही निवेशकों ने 35 हजार रोजगार देने का आश्वासन दिया है।
Gwalior Regional Industries Conclave : मध्य प्रदेश में आयोजित तीसरी रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव (Regional Industries Conclave) ने ग्वालियर-चंबल संभाग में औद्योगिक निवेश (industrial investment) के नए युग की शुरुआत कर दी है। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश से जुटे उद्योगपतियों ने क्षेत्र में निवेश करने में इंट्रेस्ट दिखाया है, जिससे आर्थिक विकास की नई संभावनाएं खुल गई हैं।
कॉन्क्लेव के दौरान उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के साथ राउंड टेबल और वन टू वन चर्चा की। इसमें 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक के नए निवेश का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही निवेशकों ने 35 हजार रोजगार देने का आश्वासन दिया है। इस कॉन्क्लेव ने ग्वालियर-चंबल संभाग में औद्योगिक निवेश के दरवाजे खोल दिए हैं।
ये खबर पढ़िए ...मध्य प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, प्रदेश के 20 जिलों में खुलेंगे निजी एफएम चैनल
इस कॉन्क्लेव में सबसे अधिक निवेश की घोषणा अदाणी समूह (Adani Group) द्वारा की गई है। अदाणी पोर्ट्स और SEZ के एमडी करण अदाणी (Karan Adani) ने गुना और शिवपुरी में 3500 करोड़ रुपए के निवेश की योजना का ऐलान किया। इस निवेश से क्षेत्र में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है।
रिलायंस समूह (Reliance Group) ने भी अपने निवेश प्रस्तावों के साथ कॉन्क्लेव में भाग लिया। रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट विवेक तनेजा (Vivek Taneja) ने रिन्यूएबल एनर्जी गैस और चायोगैस प्रोजेक्ट के लिए निवेश की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बीहड़ की जमीन पर काम करने की इच्छा जताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
ये खबर पढ़िए ...रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : अडानी-अंबानी ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश, बदलेगी ग्वालियर-चंबल की सूरत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन टू वन चर्चा के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान (Collector Ruchika Chauhan) को निर्देश दिया कि वे निवेशकों से नियमित संपर्क में रहें और उनकी कागजी प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निवेश की प्रक्रिया सुचारू और त्वरित हो।
35 हजार रोजगार देने का आश्वासन
ये खबर पढ़िए ...मध्य प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, प्रदेश के 20 जिलों में खुलेंगे निजी एफएम चैनल
अदाणी समूह का बड़ा निवेश
रिलायंस समूह की योजनाएं
ये खबर पढ़िए ...रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : अडानी-अंबानी ग्रुप करेगा करोड़ों का निवेश, बदलेगी ग्वालियर-चंबल की सूरत
मुख्यमंत्री का निर्देश
ये कंपनियां करेंगी इतना निवेश
- अदाणी ग्रुप - 3500 करोड़ रुपए
- एलिक्सर इंडस्ट्रीज - 1000 करोड़ रुपए
- एसएसजी फर्निशिंग सोल्यूशंस - 750 करोड़ रुपए
- मार्वल विनाइल - 620 करोड़ रुपए
- जमना ऑटो (विस्तार) - 532 करोड़ रुपए
- ओएफबी टेक - 350 करोड़ रुपए
- द सुप्रीम इंडस्ट्रीज (विस्तार) - 265 करोड़ रुपए
- प्राइम गोल्ड - 250 करोड़ रुपए
- ट्रोपोलाइट फूड - 100 करोड़ रुपए
- मॉर्डन टेक्नो प्रोजेक्ट्स - 100 करोड़ रुपए
- पॉलीग्रो इंडस्ट्रीज - 30 करोड़ रुपए
- संघवी फूड्स (विस्तार) - 12.57 करोड़ रुपए
6 जगह और 28 यूनिट का लोकार्पण- भूमिपूजन
- मालनपुर,पीथमपुर, पांडुना, नीमच समेत 6 स्थानों पर 28 यूनिटों का भूमिपूजन किया गया। इनमें 1321.11 करोड़ का निवेश और 3785 लोगों को रोजगार प्रस्तावित है।
- 120 यूनिट को भूमि आवंटन पत्र जारी किए गए। इन यूनिट में 1680 करोड़ का निवेश होने के साथ 6600 लोगों को रोजगार प्रस्तावित है।
- एमएसएमई की 19 यूनिट का लोकार्पण व भूमि पूजन हुआ, जिसमें 265 करोड़ रुपए का निवेश और 967 लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है।
- गुना में 500 करोड़ की लागत से सीमेंट फैक्ट्री लगेगी। अदाणी समूह के इस प्लांट की क्षमता 2 मिलियन टन होगी। शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से डिफेंस हथियार यूनिट तैयार होगी। अदाणी समूह पहले चरण में इसके लिए 1500 करोड़ का निवेश करेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari