MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, बालाघाट में राहुल गांधी, बोले- सरकार फेल, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता का पेंच
भागीरथपुरा कांड पर कमेटी के सामने IAS, महापौर यह बोले, सिसोनिया बोले- अंतरात्मा कुछ और कहती है
इंदौर के वार्ड 11 भागीरथपुरा में दिसंबर 2025 में सामने आए दूषित पानी कांड में रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। इसमें कुछ अधिकारियों को क्लीन चिट मिली तो कुछ को लापरवाही के लिए जिम्मेदार बताया गया। खासतौर से माना गया कि यह घटना टाली जा सकती थी यदि सरकारी सिस्टम, प्रशासनिक तंत्र काम में तेजी लाता। पूरी खबर पढ़ें...
रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में ईडी कोर्ट से 21 आरोपियों को नोटिस
ईडी इंदौर ने रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटले में चालान पेश कर दिया है। ईडी कोर्ट ने इसमें 21 आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। सीबीआई द्वारा दर्ज केस में आरोपियों में मेसर्स रूचि ग्लोबल लिमिटेड के साथ, उमेश शाहरा, साकेत बरोडिया, आशुतोष मिश्रा व अज्ञात लोक सेवक थे। पूरी खबर पढ़ें...
बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, कहा-अगली बार अंजाम बुरा होगा
बीजेपी पार्षद रूपाली पेंढारकर ने गुरुवार को एक आयोजन में नहीं बुलाने पर निगम प्रशासन को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वार्ड में आयोजन हो रहा है, हमारे यहां से ही लोगों को बुलाया गया है। इसकी सूचना हमे ही नहीं दे रहे हैं और पूरी मनमानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार अंजाम बुरा होगा। पूरी खबर पढ़ें...
बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
बालाघाट में बच्चों की मौत के बीच राहुल गांधी गुरुवार को बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे। उन्होंने बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिवारों के बीच बैठकर करीब एक घंटे बात सुनी। राहुल ने सरकार को फेल बताया और मुद्दा लोकसभा में उठाने की बात कही। राहुल गांधी के इस बालाघाट दौरे में लाड़ली बहना योजना और वन अधिकार कानून का जिक्र भी आया। पूरी खबर पढ़ें...
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता का पेंच, हाईकोर्ट ने तीन उम्मीदवारों को दी राहत, 1 की याचिका खारिज
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने चार याचिकाओं पर साथ सुनवाई की। सभी मामले सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े थे। इनमें प्राणीशास्त्र और संगीत विषय शामिल थे। चारों उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर चुके थे, लेकिन दस्तावेज जांच के बाद उनकी उम्मीदवारी रोक दी गई। पूरी खबर पढ़ें...
जज की बेटी को मिलता रहेगा OBC का लाभ, पिता के वेतन से तय नहीं होगी क्रीमी लेयर- HC का आदेश
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर पीठ ने अहम आदेश दिया है। मामला OBC क्रीमी लेयर (OBC Creamy Layer) से जुड़े प्रमाण पत्र का है। याचिकाकर्ता रागिनी राठौर ने OBC प्रमाण पत्र मांगा था। उनके पिता न्यायिक सेवा में जिला जज हैं। इसी वजह से उनका मामला क्रीमी लेयर नियमों से जुड़ गया। अधिकारियों ने पिता की आय देखकर उनका आवेदन खारिज किया था। पूरी खबर पढ़ें...
उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा टूटा, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में गुरुवार को एक हादसा हो गया है। मस्जिद का अतिक्रमण की जद में आ रहा हिस्सा हटाते समय मीनार का कुछ भाग टूटकर मस्जिद पर गिर गया। इससे मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें...
बंटी नागर के 5 प्रोजेक्ट में फंसे 600 करोड़ रुपए, नेताओं के परिजनऔरअधिकारियों का भी निवेश
रविवार को अपने ऑफिस द मार्क में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर सुसाइड करने वाले बंटी नागर के केस ने रियल एस्टेट को सकते में डाल दिया है। नागर के पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें 600 करोड़ से ज्यादा की राशि उलझी हुई है। इस राशि में कई बड़े लोग उलझे हुए हैं, जो नागर के लंबे समय से इन्वेस्टर्स भी हैं। पूरी खबर पढ़ें...
सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब
सागर कैश कांड में ऑटो ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच एक महीने बाद भी जारी है। मामला मध्यप्रदेश के सागर का है। यहां एक ऑटो ड्राइवर के घर से पुलिस को 3 करोड़ रुपए कैश मिले थे। द सूत्र ने इस घटना के लगभग एक महीने बाद मामले की पड़ताल की है। पूरी खबर पढ़ें...
RKDF फर्जी मार्कशीट केस में कपूर परिवार को हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक
MP Top News:भोपाल के RKDF ग्रुप से जुड़े मामले में कपूर परिवार ने हाई कोर्ट का रुख किया। याचिकाकर्ताओं में 96 वर्षीय जनक कपूर, उनके भाई डॉ. सुनील कपूर और उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर शामिल हैं। तीनों ने अपराध क्रमांक 80/2024 से जुड़ी कार्रवाई में गिरफ्तारी की आशंका जताई। उनका कहना था कि 2024 में FIR दर्ज होने के बाद उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें...
Global Investors Summit 2027: सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को बताया निवेश और रोजगार पर प्लान
मध्यप्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की तैयारी बढ़ा दी है। राज्य सरकार का फोकस औद्योगिक निवेश आकर्षित करने पर है। इसके साथ नए रोजगार अवसर तैयार करने पर जोर है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी को समिट का औपचारिक निमंत्रण दिया। मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने का रोडमैप साझा किया। पूरी खबर पढ़ें...