MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ...इसी महीने लागू हो सकता है UCC

Sandeep Kumar | Jul 06, 2026, 21:25 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, एमपी में इसी महीने लागू हो सकता है UCC, प्रमोशन में आरक्षण मामला एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में लिस्ट, नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, वो जीता नहीं था, मैं हारा था । साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

प्रमोशन में आरक्षण मामला एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में लिस्ट, 7 को फिर सुनवाई

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित प्रमोशन में आरक्षण मामले में आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ गया है। लंबे समय से फैसले और अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिविजनल बेंच में यह मामला 7 जुलाई 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गया है। पहले केवल कंप्यूटर जनरेटेड तारीख दिखाई दे रही थी, लेकिन अब आधिकारिक कॉज लिस्ट में मामला शामिल होने से सुनवाई तय हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 5 साल बाद पहुंचे पश्चिम बंगाल, बीजेपी की जीत पर रो दिए थे

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आखिरकार पांच साल बाद पश्चिम बंगाल की धरती पर पहुंचे हैं। इसके पहले 4 मई को जब विधानसभा चुनाव नतीजे आए थे, तब वह भावुक हो गए थे और आंखों से आंसू निकल आए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में इसी महीने लागू हो सकता है UCC, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल के सतगढ़ी इलाके में सोमवार को एक बड़ा आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इसी महीने यूसीसी लागू हो सकती है। यूसीसी का मतलब है यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC यानी Uniform Civil Code)। यह बयान इंडस्ट्रियल पार्क कार्यक्रम से अलग एक बड़ी घोषणा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, वो जीता नहीं था, मैं हारा था

दतिया उपचुनाव से पहले सियासत गरम हो गई है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जीतू पटवारी और राजेंद्र भारती को फेसबुकिया नेता बताया। मिश्रा ने कहा कि दतिया की जनता उनका परिवार है। उन्होंने पिछले चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

सीहोर के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में राजगढ़ के 5 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं। परिवार इलाज कराने आष्टा जा रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर प्रह्लाद पटेल के सवाल, बोले- अपमानित करने की साजिश

सागर में भाजपा नेता सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर भड़के मंत्री प्रह्लाद पटेल। पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानित करने वाली राजनीतिक चाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर में उम्मीदवारों की उलझन एक का रिजल्ट आया नहीं, दूसरी हो रही

एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है, जबकि 2024 भर्ती की प्रक्रिया कई विषयों में अभी पूरी नहीं हुई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले पुरानी भर्ती का परिणाम जारी हो, फिर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


फॉर्म सही था, नीयत आयोग की खराब थी: नामांकन रद्द होने पर बोलीं मीनाक्षी नटराजन

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज हुआ था। उन्होंने अब चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा। उनका कहना है कि नामांकन खारिज होने में कांग्रेस के किसी नेता की गलती नहीं थी। यह थ्योरी सोच-समझकर गढ़ी गई। कांग्रेस अब हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


वक्फ बोर्ड की नियुक्ति से गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। नए बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को जगह दी गई है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 247 मंदिरों की जमीन नीलामी पर भड़के संत, आंदोलन की दी चेतावनी

एमपी टॉप न्यूज:गुना जिले में मंदिर जमीन नीलामी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एमपी सरकार ने मठ-मंदिरों की माफी जमीनों को नीलाम करने का फैसला लिया है। इसके विरोध में संत-महंत सड़क पर उतर आए हैं। भुजरिया तालाब स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एक अहम बैठक हुई। यह बैठक मठ मंदिर पुजारी संघ जिला गुना ने बुलाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

समग्र पोर्टल में सबसे बड़ी सेंध? ₹199 में बदल रहा पूरा परिवार, बिक रहे आयुष्मान के हकदार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश में समग्र आईडी केवल एक पहचान संख्या नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के सरकारी अधिकारों की आधारशिला है। स्कूल में प्रवेश से लेकर छात्रवृत्ति, राशन, पेंशन, संबल योजना, लाड़ली बहना योजना, आयुष्मान भारत योजना और सरकारी नौकरियों तक लगभग हर सरकारी प्रक्रिया समग्र आईडी पर आधारित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • एमपी सरकार
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • UCC
  • वक्फ बोर्ड
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • समग्र आईडी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा