MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP बोर्ड ने बदला परीक्षा पैटर्न

Sandeep Kumar | Aug 10, 2026, 21:22 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार,राजगढ़ में पुल पार करते समय नाले में बही वैन, 9 की मौत, 27534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, सुरक्षा बल में होगा बदलाव, UCC के खिलाफ भोपाल में महिलाएं संभालेंगी मोर्चा। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

UCC के खिलाफ भोपाल में महिलाएं संभालेंगी मोर्चा, पूरे प्रदेश में होगा विरोध

भोपाल में UCC के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार पर संविधान से खिलवाड़ का आरोप लगाया। 16 से 20 तारीख तक हर जिले में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अभियान की अगुवाई महिलाएं करेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 27534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, अब तीन बटालियन से होगी औद्योगिक सुरक्षा

मध्यप्रदेश में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन बनेंगी। सीएम मोहन यादव ने भोपाल में यह ऐलान किया। पहली बटालियन खंडवा में बनेगी। बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय की अलग कंपनियां भी बनेंगी। साथ ही 27534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

शिवराज ने की शिकायत, एमपी सरकार ने पीएम मोदी को बताई हकीकत

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया मामला चर्चा में है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से एक शिकायत भी की। मामला सीधे एमपी से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

एमपी बोर्ड ने बदल दिया परीक्षा पैटर्न, अब सीबीएसई की तर्ज पर पूछे जाएंगे सवाल

एमपी बोर्ड (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने नया पैटर्न जारी किया है। यह पैटर्न सत्र 2026-27 से लागू होगा। नौवीं से बारहवीं तक हर विषय का पेपर अब बदलेगा। यह पेपर सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की तर्ज पर बनेगा। यानी अब सवाल सीधे नहीं पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को तर्क लगाकर जवाब देना होगा। इसके लिए उन्हें पूरी किताब ध्यान से पढ़नी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

एमपी के स्कूलों में गूंजेंगे संस्कृत के श्लोक, सरकार ने DEO को भेजा पत्र

मध्यप्रदेश के स्कूलों में संस्कृत विषय की शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है। एमपी सरकार अब कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को संस्कृत विषय चुनने के लिए प्रेरित करेगी। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी है। जिन स्कूलों में संस्कृत शिक्षक हैं, वहां विषय चयन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

राजगढ़ में बड़ा हादसा: पुल पार करते समय नाले में बही ईको वैन, 9 की मौत

राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन तेज बहाव वाले नाले में बह गई। हादसे के समय वैन में 11 लोग सवार थे। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....


घर में नहीं चलेगी दुकान, अरेरा कॉलोनी से अब पूरी राजधानी में शुरू हुआ विरोध

अरेरा कॉलोनी से शुरू हुआ घरों में होटल, दुकान, रेस्तरा खोलने का विरोध अब तेजी से फैल रहा है। भोपाल में अरेरा कॉलोनी के बाद पहले रचना नगर, गौतम नगर और अब दर्जनभर कॉलोनियां भी शामिल हो गई हैं। कॉलोनियों में बढ़ते बाजार से लोग कितने परेशान भी है यह भी खुलकर चर्चा कर रहे हैं। आवासीय भूखंडों पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स निर्माण पर नगर निगम की चुप्पी को लेकर भी नाराज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

MP के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 39 हजार सीटें खाली, 6 संस्थानों में जीरो एडमिशन

MP Engineering Admission: मध्य प्रदेश के हायर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन सेक्टर से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस साल एडमिशन की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के कुल 135 संस्थानों में से लगभग 39 हजार 589 सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

कॉलेज पॉलिटिक्स: ABVP और NSUI के गढ़ में सेंध लगाने मैदान में उतरेगा JAYS

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग बड़ा प्रयोग करने जा रहा है। अब सिर्फ अधिकारियों की रिपोर्ट और स्कूलों के रजिस्टर के भरोसे काम नहीं चलेगा। विभाग आमजन से सीधे संवाद की तैयारी में है। विभाग जल्द ही ओपन फोरम के जरिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल और सुझाव लेने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

उज्जैन के पवित्र कुंडों में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, नहाने लायक भी नहीं बचा पानी

एमपी टॉप न्यूज:उज्जैन में एक ओर सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, तो दूसरी ओर इसी धार्मिक नगरी से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिन पवित्र कुंडों में सिंहस्थ (उज्जैन सिंहस्थ कुंभ) के दौरान देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं, उनका पानी ही प्रदूषित मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Tags:
  • ABVP
  • एमपी बोर्ड
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • सिंहस्थ 2028
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • NSUI
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • अरेरा कॉलोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा