शिवराज ने की शिकायत, एमपी सरकार ने पीएम मोदी को बताई हकीकत

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
shivraj pm modi mohan yadav mp agriculture
shivraj pm modi mohan yadav mp agriculture

लगता है बीजेपी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जो विवाद पहले दबी जुबान से अफवाहों की तरह सुनाई देते थे, अब सरेआम चर्चाओं में हैं। ताजा मामला तो और भी सनसनीखेज है। चलिए बताते हैं।

पीएम से हुई सीएम की शिकायत

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया मामला चर्चा में है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से एक शिकायत भी की। मामला सीधे एमपी से जुड़ा है।

d37a1a70-d2c
d37a1a70-d2c


क्या है शिकायत

बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब वे स्वयं मध्य प्रदेश में ही मौजूद थे, तब भी कई मौकों पर उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि इस मामले को पीएम ने गंभीरता से लिया है और पत्र लिखकर सरकार से जवाब- तलब किया गया है। पीएमओ की चिट्ठी के बाद से ही सीएमओ में हलचल बढ़ गई और तैयारियां होने लगीं कि क्या जवाब दें!

सरकार का जवाब

इस शिकायत पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सफाई दी गई है। सरकार के जवाब के मुताबिक, राज्य के तीन जिलों में अब तक कृषि वर्ष से जुड़े पांच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा किया।

सरकार का कहना है कि एक कार्यक्रम में शिवराज ने अपने प्रतिनिधि को भेजा था। सरकार की सफाई में यह भी बताया गया कि शिवराज के संसदीय क्षेत्र (विदिशा) में हुए आयोजन के अलावा भोपाल में हुए कार्यक्रम में भी उन्हें मंच दिया गया।

f0c41c1b-f51
f0c41c1b-f51
इसके अलावा इंदौर में केंद्र सरकार की ओर से आयोजित एक कृषि संबंधी कार्यक्रम का भी हवाला दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री और शिवराज दोनों शामिल हुए।

3fc3860d-b6f
3fc3860d-b6f


पांच से चार कार्यक्रमों में साथ दिखे शिव-मोहन

मप्र सरकार की ओर से जो जवाब दिया गया है उसके अनुसार अब तक कुछ पांच कार्यक्रमों में से चार में सीएम मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मंच साझा किया है। एक कार्यक्रम में सीएम ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा था।

dd1120cc-fff
dd1120cc-fff


बता दें कि ये सारे कार्यक्रम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र सीहोर, रायसेन और विदिशा में हुए हैं। इसके अलावा इंदौर में कृषि पर फोकस ब्रिक्स सम्मेलन में भी दोनों नेताओं ने मंच साझा किया था।



e5b5dcfd-b10
e5b5dcfd-b10


मूंग खरीद पर भी विवाद

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मूंग खरीद (एमपी में मूंग खरीदी) को लेकर भी मध्य प्रदेश में विवाद खड़ा हुआ था, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचाई। कुल मिलाकर, शिवराज सिंह चौहान और राज्य सरकार के बीच तालमेल को लेकर यह नया मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

e672cc4f-725
e672cc4f-725


खास बात

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी हो रही है कि शिवराज सिंह चौहान सामान्यतः शिकायत करने से बचते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

किसान आंदोलन के बीच शिवराज की दो टूक, CM के पत्र पर बोले एमपी को मिली सबसे ज्यादा मूंग खरीद मंजूरी

चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह ने मांगे कांग्रेस के लिए वोट, शिवराज ने साधा निशाना

बलराम कृषि महोत्सव में किसान ही निराश, सम्मान की जगह मिला फफूंद लगा खाना

मोहन कैबिनेट में किसानों को तोहफा, MP कवच योजना से डिफॉल्टर किसानों को मिलेगा लोन



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • सोशल मीडिया
  • एमपी में मूंग खरीदी
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन