MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | May 15, 2026, 21:15 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धार भोजशाला मंदिर है, पानी सप्लाई की जिम्मेदारी अब पंचायत-निकायों के पास, मध्यप्रदेश में RGPV और मेडिकल यूनिवर्सिटी के होंगे तीन हिस्से, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

धार भोजशाला मंदिर है : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मस्जिद के लिए कही ये खास बात

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजशाला विवाद का फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आदेश में भोजशाला को मंदिर घोषित कर दिया है। हिंदू पक्ष की मांग को मान लिया है। मस्जिद के लिए अलग से जमीन अलॉट की जाएगी। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव की बैठक में लगी मुहर, पानी सप्लाई की जिम्मेदारी अब पंचायत-निकायों के पास

मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के ढांचे में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। शुक्रवार को मंत्रालय में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभाग के रीऑर्गेनाइजेशन पर विस्तार से चर्चा हुई। नई व्यवस्था में गांव और शहरों में पानी सप्लाई और नेटवर्क संचालन की जिम्मेदारियों को अलग-अलग तरीके से बांटने की तैयारी है। सरकार का फोकस अब कम स्टाफ में ज्यादा प्रभावी संचालन और स्थानीय निकायों को ज्यादा अधिकार देने पर है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

केनरा बैंक में 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW ने की बैंक अधिकारियों सहित 5 पर FIR दर्ज

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने केनरा बैंक धोखाधड़ी (Canara Bank Fraud) के एक बड़े मामले में पांच आरोपियों पर FIR दर्ज की है। एक प्रिंटिंग व्यवसायी ने फर्जी रजिस्ट्री (fake registration) से 23 लाख की जमीन को 1.25 करोड़ रुपए में दिखाया। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत (bank officials collusion) से 1.70 करोड़ का फर्जी लोन मंजूर हो गया। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

भोजशाला पर बोले सीएम मोहन यादव- मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाने को राज्य सरकार करेगी प्रयास

धार भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट के फैसले का बीजेपी सरकार ने स्वागत किया है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसमें अहम बात कही है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में परिसर को मां वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर स्वरूप मान्य किया है। साथ ही हिंदू फ्रंट की लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा लाकर परिसर में स्थापित करने की मांग को भी मंजूर किया है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

MP में RGPV और मेडिकल यूनिवर्सिटी के होंगे तीन हिस्से, मालवा, महाकौशल, मध्यप्रांत

मध्य प्रदेश में तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के बड़े बदलाव की तैयारी है। राज्य सरकार आरजीपीवी यानी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मेडिकल यूनिवर्सिटी को तीन हिस्सों में बांटने का मन बना चुकी है। इस फैसले पर सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई। इस बैठक में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटने और एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी के गठन का मुद्दा शामिल था। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

प्लास्टिक कार्ड गायब, एमपी परिवहन विभाग ने लोगों को PDF देकर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले!

मध्यप्रदेश को अजब-गजब प्रदेश यूं ही नहीं कहा जाता। यहां ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर आम आदमी भी पूछने लगता है कि आखिर सिस्टम चल कैसे रहा है? अब परिवहन विभाग का यह मामला ही देख लीजिए। प्रदेशभर में लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, रिन्यूवल और दूसरी सेवाओं के नाम पर कार्ड फीस लगातार वसूली जा रही है, लेकिन बदले में लोगों को प्लास्टिक कार्ड नहीं, सिर्फ मोबाइल पर PDF भेजी जा रही है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस फिर लिस्ट नहीं, अब हाईकोर्ट में अवकाश

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस लंबी अटक गई है। इस केस को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर की साइट पर पहले 15 मई की तारीख संभावित दिखाई गई थी। लेकिन यह केस 15 मई को लिस्ट नहीं हुआ। यह केस चीफ जस्टिस की बेंच में चल रहा है।अब यह मामला अधर में हो गया है, क्योंकि 15 मई ही अंतिम कार्यदिवस है। इसके बाद हाईकोर्ट में समर वेकेशन लग रहा है। यानी अब जून अंत के पहले इसमें सुनवाई नहीं हो सकती। इस परीक्षा में 158 पद हैं और करीब साढ़े चार हजार उम्मीदवार बीते जून 2025 से मेंस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

डेली कॉलेज चुनाव पर रोक नहीं, सभी याचिकाएं खारिज, 21 मई को वोटिंग और रिजल्ट

इंदौर डेली कॉलेज के चुनाव पर छाया असमंजस छंट गया है। इंदौर हाईकोर्ट ने इस मामले में लगी चार याचिकाओं को लेकर 15 मई शुक्रवार को एक घंटे तक सुनवाई की और आदेश सुरक्षित रखा। देर शाम यह आदेश जारी कर दिया गया। इसमें सभी याचिकाएं खारिज की गई। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

खतरे में एमपी के लाखों शिक्षकों की पेंशन: शिक्षा विभाग बोला- ये शिक्षक नहीं निकाय कर्मचारी हैं

मध्यप्रदेश में लगभग तीन लाख पुराने शिक्षक अब अपने पेंशन और 20 साल की सीनियॉरिटी को लेकर परेशान हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के डायरेक्टर और ओआईसी ने जबलपुर हाई कोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया है। इससे इन शिक्षकों की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना सुसाइड केस CBI जांच, HC ने कहा- एसी आबकारी मंदाकिनी दीक्षित के प्रभाव में कनाडिया थाना

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने देवास में 14 करोड़ रुपए के तीन शराब ठेके लिए थे। इसके बाद मकवाना ने 8 नवंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। मकवाना के मरने के बाद एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने एसी (आबकारी) मंदाकिनी दीक्षित पर रिश्वत मांगने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे। मकवाना की मां संतोष बाई ने कनाडिया थाने में एसी दीक्षित पर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर अब फैसला आ गया है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

सिंधी पंचायत की रिसर्च में सामने आया, क्यों टूट रहा रिश्तों का ताना बाना

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर की सिंधी पंचायत (Sindhi Panchayat) ने एक अनूठी पहल की है। 17 जुलाई 2023 से शुरू इस मध्यस्थता केंद्र ने 800 से अधिक पारिवारिक विवादों को सुना। इनमें से 60% दाम्पत्य विवाद (marital disputes) फिजिकल रिलेशन में असंतुष्टि (physical relationship dissatisfaction) से जुड़े थे। परिवार दिवस पर जानें कैसे समाज एकजुट होकर घर बचा रहा है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर डेली कॉलेज
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
  • mppsc
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • rgpv
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा