MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती

Sandeep Kumar | May 23, 2026, 21:54 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती: MP में दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

दस दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आने वाले समय में और बढ़ेगी महंगाई!

देश में महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शनिवार, 23 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस नए बदलाव के बाद पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। आम लोगों की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि पिछले 10 दिनों के अंदर यह तीसरी बार है जब ईंधन महंगा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश में इस समय शिक्षकों के वेतन और वेलफेयर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश के लगभग साढ़े तीन लाख शिक्षक अब वेतन कटौती का सामना करेंगे। यह कटौती स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक वेलफेयर फंड बनाने के लिए प्रस्तावित है। सरकारी योजना के अनुसार इस फंड में राशि सरकार की बजाय शिक्षकों के वेतन से जुटाई जाएगी। शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं और इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बता रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों का कल्याण सरकार की जिम्मेदारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में यूसीसी पर पहली बैठक, महापौर बोले देश में किसी को भी चार शादी, 24 बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं

मप्र में यूसीसी (कामन सिविल कोड) को लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक इंदौर में हुई। इसमें सभी वर्ग से इसे लेकर सुझाव मांगे गए। इसमें जनप्रितिनिधि, अधिकारी व समाज के विविध तबके के लोग उपस्थित थे। कमेटी में शामिल रिटायर आईएएस शत्रुघ्न सिंह, कानूनविद अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्राथमिक शिक्षक भर्ती: RCI हां टिक करने वालों पर हाईकोर्ट के दो आदेशों से बढ़ा विवाद

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में RCI सर्टिफिकेट के कॉलम में हां टिक करने वाले हजारों अभ्यर्थियों की नौकरी खतरे में है। 6 मई को जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा कि यह गलती गंभीर मानी जाएगी क्योंकि सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी था। 14 मई को उसी मामले में कोर्ट ने माना कि पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प मौजूद ही नहीं था और पोर्टल की 15 दिन की विंडो खोलने के निर्देश दिए। अब वे अभ्यर्थी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं जिन्हें सुधार का मौका नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

TET में आरक्षण का लाभ लेकर पास हुए उम्मीदवार नहीं हो सकेंगे जनरल सीट पर भर्ती

जबलपुर हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती 2024 से जुड़ी 40 से अधिक याचिकाओं को खारिज करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने TET परीक्षा में छूट का लाभ लेकर पात्रता हासिल की है, वे बाद में अनारक्षित वर्ग की सीटों पर माइग्रेशन का दावा नहीं कर सकते, भले ही मुख्य चयन परीक्षा में उनके अंक अधिक हों। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन मासूम की जिंदा जलने से मौत

सीधी जिले के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में आग लगी। डेढ़ साल की रिधि और दो अन्य मासूम जिंदा जल गए। आग शॉर्ट सर्किट से लगी और बच्चे अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची। पिता मजदूरी पर, मां राशन लेने गई थी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस घटना पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही मृत बच्चों के परिजनों के लिए राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर कांग्रेस मीडिया प्रभारी बोले-घर बैठे कांग्रेसियों से मिले अजय सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के पोते ने छोड़ी पार्टी

इंदौर कांग्रेस के हाल बेहाल हैं। चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष बनने के बाद से ही गुटबाजी हावी है। जिसको पद नहीं मिला वह निराश है और पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठा हुआ है। अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल राजेंद्र मालवीय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह अभी इंदौर जनपद पंचायत सदस्य के पद पर हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अजय सिंह को लेकर मीडिया प्रभारी ने ही तीखी टिप्पणी कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, HC ने प्री को माना सिर्फ स्क्रीनिंग

जबलपुर हाईकोर्ट ने एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले में भूतपूर्व सैनिकों और पुलिस आरक्षकों को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि प्रारंभिक परीक्षा के स्तर पर हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणियों के लिए अलग कटऑफ घोषित करना अनिवार्य नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री में इस बार कितना रहा कटऑफ, नेगेटिव मार्किंग का इतना असर

एमपी टॉप न्यूज: एमपी लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में 156 पद के लिए मेंस में कुल 3775 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। वहीं वन सेवा में 36 पद के लिए 783 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। सितंबर में दोनों की मेंस होगी। वहीं उम्मीदवारों की जिज्ञासा इस बात की है कि आखिर कटऑफ कितना रहा है क्योंकि पहली बार नेगेटिव मार्किंग हुई है। इसका खासा असर भी हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर करता था मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दबोचा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: उज्जैन के बड़नगर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल यहां पर होम्योपैथिक डिग्रीधारक डॉक्टर एलोपैथिक इलाज सोशल मीडिया के जरिए कर था। पहले तो स्वास्थ्य विभाग उसके क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने फिर से क्लीनिक खोल लिया। जिसके बाद विभाग ने उसके क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही विभाग ने 8 अन्य क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर सील करने की कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • यूसीसी
  • एमपी लोक सेवा आयोग
  • mppsc
  • एमपी टॉप न्यूज
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा