इंदौर कांग्रेस मीडिया प्रभारी बोले-घर बैठे कांग्रेसियों से मिले अजय सिंह

Sanjay Gupta | May 23, 2026, 14:19 IST
Share
indore congress internal conflict resignation ajay singh row
indore congress internal conflict resignation ajay singh row

एमपी में कांग्रेस अब ज्यादातर ऑनलाइन ही दिखती है। जमीन पर उनकी पकड़ कम हो गई है। इंदौर में पार्टी की हालत ठीक नहीं है। एमपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे राधाकिशन मालवीय के पोते ने भी चाटुकारिता के आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है।

इंदौर कांग्रेस के हाल बेहाल हैं। चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष बनने के बाद से ही गुटबाजी हावी है। जिसको पद नहीं मिला वह निराश है और पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठा हुआ है।

अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल राजेंद्र मालवीय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह अभी इंदौर जनपद पंचायत सदस्य के पद पर हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अजय सिंह को लेकर मीडिया प्रभारी ने ही तीखी टिप्पणी कर दी है।

क्या बोले विशाल राजेंद्र मालवीय...

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम विशाल राजेंद्र मालवीय ने यह पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि उनका परिवार सालों से कांग्रेसी रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी दस सालों से कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं। अब संगठन में मेहनत, संघर्ष और निष्ठा की जगह चाटुकारिता को महत्व दिया जा रहा है। जो नेताओं के आगे-पीछे घूमते हैं, उन्हें ही पद और प्रतिष्ठा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए आहत करने वाला है। इसलिए मेरा इस्तीफा मंजूर करें। साथ ही विचार करें कि जिस परिवार ने सालों तक कांग्रेस की सेवा की, वह खुद को आज उसी से दूर करने को विवश क्यों है।

indore congress internal conflict resignation ajay singh row
indore congress internal conflict resignation ajay singh row

आईटी सेल प्रभारी ने अजय सिंह पर की टिप्पणी

उधर कांग्रेस शहर इंदौर के मीडिया व आईटी सेल प्रभारी हितेश वर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के हाल के इंदौर दौरे पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि घर बैठे कांग्रेसियों से मिले अजय सिंह जी। अच्छी बात है लेकिन आखिर ये कांग्रेस नेता घर क्यों बैठ जाते हैं?

ऐसा करना क्या उचित है? बीजेपी में कभी कोई घर नहीं बैठता है। वह हमेशा 24 घंटे सातों दिन चुनावी मोड में होते हैं। गुटबाजी तब तक खत्म नहीं होती है, जब तक कि तक सत्ता प्राप्त नहीं हो।

indore congress internal conflict resignation ajay singh row
indore congress internal conflict resignation ajay singh row

पार्टी में उठी कार्रवाई की मांग

वहीं हितेश वर्मा की टिप्पणी पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सिंह कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के घर मिलने के लिए गए, तो क्या सभी घर बैठे हुए हैं?

यह टिप्पणी अमर्यादित है। उल्लेखनीय है कि एक ब्लॉक प्रभारी द्वारा म.प्र. प्रदेश प्रभारी पर टिप्पणी की गई थी। इस पर उसे प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने तत्काल हटाया था। अब वर्मा पर कार्रवाई की मांग उठी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा

एमपी में स्वच्छता दावों की खुली पोल, जनगणना में सामने आया सच, कई गांवों में आज भी शौचालय नहीं

एमपी के शहरों में संपत्तियां तो बढ़ी, पर घट रहा नगर निगम का खजाना, GIS सर्वे में खुलासा

इंदौर में बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया

Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • कांग्रेस महासचिव राकेश यादव
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस विधायक अजय सिंह
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा