MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 01, 2026, 21:40 IST
Share
mp-top-news
mp-top-news

नमस्कार, एमपी में होली पर 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश; MP में 237 किमी लंबी रेल लाइन का विस्तार। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश में होली पर अब 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने होली के पावन पर्व पर छुट्टियों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश में होली का त्योहार एक नहीं, बल्कि दो दिनों तक आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। इस बार होम टाउन का नियम लागू किया गया है। अब एमपी के उम्मीदवारों को अपने होमटाउन के पास ही परीक्षा केंद्र मिलेगा। इस नियम को लेकर कई उम्मीदवारों ने विरोध किया था। फिलहाल सरकार ने इसे बदलने का फैसला नहीं लिया है। इस पर विधानसभा में चंदेरी (अशोकनगर) से बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने सवाल उठाया था। वहीं इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद जवाब देकर स्थिति साफ की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP SET Exam में सिख छात्रा के पगड़ी और कृपाण उतरवाने पर हंगामा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET Exam) के दौरान रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर विवाद हुआ। सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल केंद्र पर सिख छात्रा से पगड़ी (दुमाला साहेब ) और कृपाण उतरवाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अज्ञानतावश हुई घटना पर खेद जताया और माफी मांगी। इसके बाद स्थिति शांत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन, उद्योगपति दुबई में जहां ठहरे वहां भी धमाकों की आवाज

इंदौर से एक आयोजन में दुबई गए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के साथ ही बिजनेसमैन पिंटू छाबड़ा, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा, अभिषेक व्यास, संजय अग्रवाल सभी अटक गए हैं। यह सभी रविवार को शारजाह से इंदौर की फ्लाइट लेने वाले थे, लेकिन वह कैंसल हो गई। हालात यह है कि तीन-चार दिन तक फ्लाइट की कोई संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यशवंत क्लब में चुनाव के पहले सत्ता में बने रहने संविधान बदलने की तैयारी

यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी की द्विवार्षिक चुनाव जून 2026 के अंत में है। क्लब संविधान के मुताबिक कोई भी पदाधिकारी लगातार दो टर्म तक (यानी चार साल तक) पद पर बने रह सकता है। इसके बाद उसे एक बार ब्रेक देना होता है और फिर वह चुनाव लड़ सकता है। वर्तमान मैनेजिंग कमेटी चेयरमैन मनजीत सचदेवा (टोनी) और सचिव संजय गोरानी दो बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। साथ ही, कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है। इसके पहले अब मैनेजिंग कमेटी संविधान को बदलने के लिए नया प्रस्ताव लेकर आ रही है। इसके लिए जल्द ईओजीएम (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) बुलाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के नागलवाड़ी में सजेगा चलता-फिरता मंत्रालय : निमाड़ के लिए कृषि कैबिनेट से बड़े फैसलों के संकेत

मध्यप्रदेश सरकार पहली बार बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में सोमवार को कृषि कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। निमाड़ के सात जिलों पर फोकस रखने वाली यह बैठक 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी और किसान वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर भी देखी जा रही है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है और मंदिर परिसर में अस्थायी मंत्रालय बनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल मेट्रो GM को झूठा हलफनामा पड़ा भारी, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

भोपाल में मेट्रो निर्माण को लेकर दाखिल याचिका में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश सामने आया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक को सख्त चेतावनी दी है। जस्टिस विशाल मिश्रा ने साफ कहा कि दोबारा कोर्ट को गुमराह किया तो जेल भी हो सकती है। भोपाल के गौतम नगर निवासी श्रीनिवास अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल मेट्रो निर्माण के चलते यातायात बैंडिट होने पर याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास चल रहे मेट्रो निर्माण के कारण उनके क्षेत्र तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रक ने कार को डेढ़ किमी तक घसीटा, मची अफरा-तफरी, जानें आगे क्या हुआ...

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई। ड्राइवर ने ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक डिफेंस पार्क के सामने तक घसीटते हुए ले गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास हुई। नेक्सॉन कार (MP07-ZG-9779) में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 237 किमी लंबी रेल लाइन का विस्तार, 40 गांवों को मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: भोपाल रेल मंडल के इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। रेलवे विभाग इस परियोजना को लेकर उत्साहित है। इससे यात्री ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी। इसके अलावा, मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, इस 237 किमी लंबी परियोजना पर लगभग 4 हजार 329 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे यात्री और मालगाडियों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

होली पर घर जाना होगा आसान, नहीं होगी बस ऑपरेटरों की हड़ताल

एमपी टॉप न्यूज: होली के त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में 2 मार्च को होने वाली बसों की प्रस्तावित हड़ताल को अब वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बस ऑपरेटरों के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से उन लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जो ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण बसों पर निर्भर थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन यादव
  • MP SET Exam
  • भोपाल रेल मंडल
  • यशवंत क्लब
  • mppsc
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि