MP में 237 किमी लंबी रेल लाइन का विस्तार, 40 गांवों को मिलेगा फायदा

Anjali Dwivedi | Mar 01, 2026, 15:54 IST
Share
rail line
rail line

इटारसी-भोपाल-बीना रेल सेक्शन पर चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए 4 हजार 329 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और माल ढुलाई में सुधार होगा।

News In Short

  • इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिली है।
  • 4 हजार 329 करोड़ रुपए का बजट, परियोजना की लंबाई 237 किमी है।
  • 6 जिलों से गुजरेगा नया रेल कॉरिडोर, 40 गांवों को फायदा होगा।
  • 2028 तक निर्माण कार्य पूरा होगा साथ ही ट्रेनों की गति बढ़ेगी।
  • सांची स्तूप और भीमबेटका पहुंचने में आसानी होगी साथ ही माल ढुलाई क्षमता में इजाफा होगा।

News In Detail

Bhopal. भोपाल रेल मंडल के इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। रेलवे विभाग इस परियोजना को लेकर उत्साहित है। इससे यात्री ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी। इसके अलावा, मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, इस 237 किमी लंबी परियोजना पर लगभग 4 हजार 329 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे यात्री और मालगाडियों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद है।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन तैयार

निशातपुरा रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि, इसे चालू करने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। इस स्टेशन के चालू होने से क्षेत्र के यातायात में और सुधार होगा।

6 जिलों से गुजरेगी चौथी रेल लाइन

यह नया रेल कॉरिडोर इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक जाएगा। इसमें नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, भोपाल, विदिशा, और सागर जिले शामिल होंगे। इस परियोजना के कारण लगभग 40 गांवों को भी फायदा होगा। वर्तमान में यह सेक्शन बेहद व्यस्त है, जहां यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों का संचालन भी बड़ी मात्रा में होता है। चौथी लाइन बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनें 220 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी।

माल ढुलाई में होगा बड़ा इजाफा

इस परियोजना के पूरा होने से हर साल 15.2 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी। इसका असर उद्योगों पर पड़ेगा, जहां सस्ता और तेज परिवहन मिलेगा। साथ ही, लॉजिस्टिक लागत में भी कमी आएगी। इसके अलावा, सांची स्तूप और भीमबेटका जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। पीएम गति शक्ति योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना का सर्वे पूरा हो चुका है और कुछ हिस्सों में काम शुरू हो चुका है।

2028 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

इस परियोजना का निर्माण चार हिस्सों में किया जाएगा। बीना-इटारसी चौथी रेल लाइन परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह लगभग 231 किमी लंबे ट्रैक को चार हिस्सों में विकसित किया जाएगा। बीना से सुमेर, सुमेर से रानी कमलापति स्टेशन, आरकेएमपी से बरखेड़ा, और बरखेड़ा से इटारसी तक। योजना के मुताबिक, सभी खंडों में समानांतर रूप से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

900 KM की 8 नई रेल परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, पूर्वोत्तर के राज्यों को मिलेगा फायदा

दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी,बस्तर को राजधानी से सीधी रेल कनेक्टिविटी

इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन, उद्योगपति दुबई में जहां ठहरे वहां भी धमाकों की आवाज

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव



Tags:
  • भोपाल
  • इटारसी
  • माल ढुलाई
  • भोपाल रेल मंडल
  • रानी कमलापति स्टेशन
  • रेलवे विभाग
  • रेल लाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा