MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 04, 2026, 08:06 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... ओबीसी आरक्षण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई। मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों और आदिवासियों को बड़ी राहत। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ओबीसी आरक्षण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी को 27% आरक्षण देने से जुड़े मामले की सुनवाई आज, 04 फरवरी को होनी है। इससे पहले हुई सुनवाई के बाद, ओबीसी के वकीलों ने आरोप लगाया था कि सरकारी वकील कोर्ट में नहीं पहुंचे थे। सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके वकील मौजूद थे। अब आज की सुनवाई में सरकार और ओबीसी के वकील कोर्ट में अपने तर्क रखेंगे।

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों और आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत, इन योजनाओं को मिली हरी झंडी

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 फरवरी को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में किसानों और आदिवासी परिवारों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से किसानों और आदिवासी परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पर बढ़ा कर्ज का बोझ: मोहन सरकार ने फिर लिया 5200 करोड़ का नया लोन

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के लिए एक और चुनौती सामने आई है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में दूसरी बार 5200 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का निर्णय लिया है। इस कर्ज का भुगतान 4 फरवरी 2033 तक ब्याज सहित करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का फिर धरना, एक करोड़ मुआवजे और जिम्मेदारों पर केस की मांग

INDORE. इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 की मौत हो चुकी है। इस मामले में एक बार फिर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजबाड़ा पर धरना दिया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी, सीजी और राजस्थान में घने कोहरे के साथ ठंड का दौर जारी, कई जिलों में बारिश अलर्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में घना कोहरा और बारिश के बाद ठंड बढ़ी है। छत्तीसगढ़ में ठंड और धूप का मिश्रित असर हो रहा है। राजस्थान में घना कोहरा और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिवराज सिंह चौहान और विवेक तन्खा के बीच समझौता, SC ने बंद किया मानहानि केस

मध्य प्रदेश की राजनीति में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के बीच कानूनी लड़ाई अब खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 03 फरवरी को इस मामले पर अंतिम फैसला सुनाया है। यह मामला मानहानि से जुड़ा था, जो पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में था। अब कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल केस को बंद कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में JEE, NEET की तैयारी में एसटी छात्रों से खिलवाड़, 20 करोड़ में ऐसे शिक्षक जिन्हें स्पेंलिंग ही नहीं पता

एमपी में एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के मेधावी बच्चों JEE/ NEET/ CLAT की निशुल्क तैयारी के लिए एमपी शासन की एक बढ़िया योजना (आकांक्षा) में पलीता लग रहा है। बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए टेंडर लेने वाली कंपनी ने इसका जिम्मा अन्य कोचिंग से समझौता कर उन्हें दे दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम का फर्जी बिल घोटाला 500 करोड़ का, तीन निगमायुक्तों के समय ड्रेनेज विभाग में खेल होने के आरोप

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर नगर निगम का बिल घोटाला 150 करोड़ का है या और बड़ा? यह मामला एक बार फिर उठा है। जेल में बंद ठेकेदारों ने लिखित में एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया है। क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन (सीआरआर) में यह आरोप लगाए गए हैं कि यह घोटाला 500 करोड़ का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3.57 करोड़ के लोन घोटाले में इंदौर की यशास कंपनी, संचालक गुप्ता दंपती पर EOW की FIR

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने 3.57 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में यशास एफआरपी मैन्युफैक्चरिंग पर एफआईआर दर्ज की है। कंपनी के साथ ही कंपनी के संचालक संजय गुप्ता और पत्नी शालिनी गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीधी में मूक-बधिरों के लिए बड़ी पहल, हर थाने में साइन लैंग्वेज से होगी सुनवाई, भारत का पहला जिला बना

मध्य प्रदेश के सीधी जिले ने न्याय प्रणाली को और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के मूक-बधिर नागरिकों को अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना होगा। सीधी देश का पहला जिला बन गया है, जहां हर थाने और पुलिस चौकी में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड सिस्टम लागू किया गया है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Simhastha 2028 : कच्छ के रण उत्सव की तर्ज पर उज्जैन में बनेगी टेंट सिटी: सीएम मोहन यादव

एमपी टॉप न्यूज: मुख्यमंत्री मोहन यादव 2 फरवरी को गुजरात पहुंचे थे। यहां उन्होंने कच्छ के रण उत्सव का भ्रमण किया। वहां कि व्यावस्थाओं पर नजर डाला कच्छ का टेंट सिटी और टूरिस्ट व्यवस्थाओं के बारे में समझा और जाना। इसके बाद सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि, सिंहस्थ 2028 में रण उत्सव की तर्ज पर उज्जैन में भी टेंट सिटी बनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12 साल बाद भी न घर मिला न पैसा: हाईकोर्ट ने फेथ बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक भदौरिया को तलब किया

भोपाल में 2013 में लॉन्च हुए एक हाउसिंग प्रोजेक्ट ने एक विधवा महिला की जीवन भर की जमा पूंजी डुबो दी। न तो 12 साल में फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस हुए, उल्टा बिल्डर ने कोर्ट में भी टालमटोल का रास्ता अपनाया। अब जबलपुर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फेथ बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक भदोरिया को जुर्माना भरने के आदेश के साथ ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • इंदौर नगर निगम
  • मोहन सरकार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • Simhastha 2028
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा