/sootr/media/media_files/2025/10/18/mp-top-news-18-october-2025-10-18-07-33-17.jpg)
धनतेरस पर किसानों के खाते में होगी धन की वर्षा, सीएम सिंगल क्लिक से करेंगे ट्रांसफर
इस बार धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। 18 अक्टूबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सिंगल क्लिक में किसानों के खातों में राहत राशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि राजगढ़ के उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें हाल ही में आई अत्यधिक बारिश (Heavy Rain) और कीट प्रकोप (Pest Attack) से खराब हुई हैं।
दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, एमपी सरकार ने किया एस्मा लागू
प्रदेश की छह प्रमुख बिजली कंपनियों के कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है कि दिवाली के दौरान बिजली की निरंतर आपूर्ति बनी रहे। इस कारण आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया गया है। अब ये कर्मचारी आने वाले तीन महीनों तक काम करने से इनकार नहीं कर सकेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी पुलिस भर्ती 2025: एएसआई भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट पर हाईकोर्ट की मुहर
BHOPAL. मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: पुलिस एएसआई भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल के बाद पुलिस की भर्तियों में आयुसीमा की छूट का प्रावधान किया था। इसके बावजूद एएसआई भर्ती की रूल बुक में यह राहत नहीं दी गई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर किन्नर विवाद : महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार की रात किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद बढ़ गया था। इस विवाद में कई किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इस विवाद में महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की इंट्री हो गई है। महामंडलेश्वर ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। त्रिपाठी ने इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में ठंड की दस्तक के बीच फिर से बारिश के आसार, जानें आज का मौसम
मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में हल्की बारिश हुई। शेष सभी संभागों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। हालांकि, 21 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, क्यों नहीं दिया जा रहा आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण?
JABALPUR. मध्य प्रदेश में ओबीसी को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। यह याचिका ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने इस याचिका पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा बिहार, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया तंज
एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक सभा में अपनी बात रखी। सभा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह विदेशों में जाकर देश की सेना की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं। उन्हें डूब मरना चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Police Bharti 2025 में ट्रांसजेंडरों को पहचान बताने मिलेगा नया सर्टिफिकेट, फिर तय होगा किसके साथ दें एग्जाम
मध्यप्रदेश पुलिस में अब ट्रांसजेंडर (Transgender) अभ्यर्थियों को भी भर्ती का मौका मिलेगा। ईएसबी (ESB) ने आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी है। इसके साथ ही, प्रोफाइल में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसके बाद अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लाखों कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर एमपी सरकार की बड़ी बैठक, अटके मामलों में तेजी आने की उम्मीद
मध्यप्रदेश में करीब पांच लाख कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला लंबे समय से अटका हुआ है। अब इस पर जल्दी काम होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इसे हल करने के लिए आज (17 अक्टूबर) एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक का मकसद सभी लंबित मामलों को जल्दी सुलझाना है। साथ ही, हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करना भी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लोकायुक्त जांच : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी भदौरिया के लॉकर से निकला 79 लाख का सोना, संपत्ति 25 करोड़ हुई
INDORE. रिटायर्ड डीईओ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर 15 अक्टूबर को हुए लोकायुक्त छापे के बाद संपत्तियां सामने आने का क्रम जारी है। लोकायुक्त ने जब भदौरिया का एक लॉकर खोला तो उसमें जमकर सोना निकला। उधर, पहले दिन जो संपत्ति 18.59 करोड़ आंकी गई थी, वह अगले दिन जांच के बाद 20 करोड़ के पार हो गई। अब जांच के तीसरे दिन 17 अक्टूबर को यह संपत्ति 25 करोड़ को छू गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us