/sootr/media/media_files/2025/10/27/mp-top-news-27-october-2025-2025-10-27-08-06-35.jpg)
इंदौर में आज सीएम करेंगे 8 करोड़ की फूड‑एंड‑ड्रग लैब का उद्घाटन
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे नंदानगर गोल स्कूल प्रांगण में कथा‑कार्यक्रम से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे तलावली‑चांदा में 8.30 करोड़ की लागत से बनी नई फूड एंड ड्रग लैब का उद्घाटन करेंगे। यह लैब शहर की स्वास्थ्य व सुरक्षा पर्वाह को नया आयाम देगी। इसके बाद सीएम मोहन यादव ब्लू लोटस गार्डन, स्कीम‑140 में बरसाना गार्डन और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र गार्डन में भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मध्यप्रदेश में युवाओं को स्टार्टअप में बढ़ावा: सीएम बोले- आइडिया लाओ, फंड पाओ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 26 अक्टूबर को जबलपुर में महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खास अपील की। उन्होंने कहा, यदि खुद का बिजनेस शुरू करना है तो आइडिया लाओ और सरकार से फंड ले जाओ।मुख्यमंत्री ने जबलपुर को संस्कृति, संस्कार और शिक्षा की त्रिवेणी बताते हुए इसे प्रदेश का विकास केंद्र कहा।
MPESB ने जारी किया MP Police Constable Admit Card, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक अहम सूचना है जिन्होंने इस एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (govt jobs 2025) के लिए आवेदन किया था। अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम का असर, इन 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने यू-टर्न लिया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच बारिश हुई, जबकि बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच पानी गिरा। वहीं, मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के 31 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
देशभर में आज SIR का एलान कर सकता है चुनाव आयोग, 10 से 15 राज्यों में पहले चरण में चलेगा अभियान
चुनाव आयोग सोमवार (आज) शाम 4 बजे विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी पूरे देश में SIR की प्रक्रिया और उसकी तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आयोग अगले हफ्ते से देशभर में SIR लागू करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत पहले उन 10 से 15 राज्यों से की जाएगी, जहां अगले एक वर्ष के भीतर विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं, जहां वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्लेयर रोहिणी कलम ने किया सुसाइड, देवास में फंदे पर लटका मिला शव
देवास की जुजुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने आत्महत्या कर ली। वह एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। रविवार को उनका शव घर में मिला। सबसे पहले उनकी छोटी बहन ने उन्हें देखा। परिवार तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। मां दूसरी बेटी के साथ बाहर थीं और पिता भी बाहर थे। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में कोच थीं। वे शनिवार को ही देवास लौटी थीं। उन्होंने 2007 में खेल शुरू किया था। 2015 से वे प्रोफेशनल खेल रही थीं। अबू धाबी में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वह जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थीं।
सीएम ने की पहलः मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सिलावट ने ली बैठक, समझाइश मिलकर करें काम
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर नगर निगम में नेताओं और अधिकारियों के बीच में उठा विवाद ठंडा होता दिख रहा है। शहर के विकास और समन्वय लिए सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए। इसके बाद सभी की रेसीडेंसी कोठी में संयुक्त बैठक हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के साथ महापौर, बीजेपी नगर अध्यक्ष और सभी अधिकारी शामिल थे। सभी को समझाया गया कि मिलकर काम करना है। इस बीच, विवाद के बाद संपत्तिकर का काम फिलहाल रोक दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका, HC के आदेश पर बालाजी गार्डन सील
MP News: ग्वालियर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 अक्टूबर की रात बालाजी गार्डन को सील कर दिया। इस गार्डन को विस्टा (VISTA) के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट (High Court) के आदेश पर हुई है। बता दें कि, बालाजी गार्डन को सांसद अशोक के परिवार के जरिए संचालित किया जाता था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में रेवेन्यू केस की सुनवाई होगी तेज, 426 अधिकारियों को मिले कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार
एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। अब 426 अधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए गए हैं। यह बदलाव 144 अधीक्षक भू-अभिलेख (LLR) और 282 सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (ALLR) के लिए किया गया है। इस कदम से विभाग के कार्यों में गति आएगी और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव होगा।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us