MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 28, 2025, 07:56 IST
mp-top-news-28-december-2025
नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों में आएगा विज्ञापन। MP में अफसरों की भारी कमी: 85 हजार पद खाली, सिस्टम बेदम। व्यापमं घोटाला : 14 साल बाद 12 दोषियों को 5-5 साल की सजा।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन, द सूत्र खुलासा

INDORE. पीएससी के उम्मीदवारों के लिए साल के अंत होते-होते सबसे बड़ी खबर और जिज्ञासा यही होती है कि राज्य सेवा परीक्षा भर्ती में कितने पद आएंगे। बीते दो साल से कम पदों से उम्मीदवार परेशान है। अब नजरें हैं कि राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पद आएंगे। द सूत्र को इस संबंध में भोपाल में उच्च स्तर पर बात करने के बाद यह जानकारी सामने आई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में अफसरों की भारी कमी: 85 हजार पद खाली, जनता बेहाल और सिस्टम बेदम

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली इन दिनों गंभीर दबाव में है। वजह है हजारों स्वीकृत पदों का लंबे समय से खाली पड़ा होना। इससे बचे हुए कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है। आम लोगों को समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। सबसे ज्यादा असर वरिष्ठ स्तर के पदों के खाली होने से देखने को मिल रहा है। मंत्रालय से लेकर जिला कार्यालयों तक निर्णय प्रक्रिया धीमी हो गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी व्यापमं-2011 : 14 साल बाद 12 दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, परीक्षा में बैठाए थे डमी कैंडिडेट्स

INDORE. व्यापमं घोटाला 2011 में मध्य प्रदेश में हुई एक बड़ी परीक्षा धोखाधड़ी का मामला था। इस घोटाले में हजारों उम्मीदवारों ने फर्जी तरीके से परीक्षा दी थी। एक दशक से भी ज्यादा समय बाद, सीबीआई की विशेष अदालत ने 12 दोषियों को दोषी ठहराते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इन दोषियों ने असली उम्मीदवारों के स्थान पर डमी कैंडिडेट्स के रूप में परीक्षा दी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इन जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान, जानें मौसम का हाल

MP Weather Report: इस बार मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हुई। साथ ही कई राज्यों में बारिश जबरदस्त बारिश देखने को मिली थी। एक बार फिर से मौसम विभाग ने 28 से 31 दिसंबर तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईकोर्ट के आदेश पर भी ईएसबी की लापरवाही, पोर्टल खुला लेकिन उम्र सीमा में नहीं मिली छूट

BHOPAL. एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए हाईकोर्ट से उम्र सीमा में छूट मिली। इसके बाद भी शनिवार को याचिकाकर्ता आवेदन जमा नहीं कर पाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने पोर्टल खोला। हालांकि, उम्र सीमा की पाबंदी नहीं हटाई गई। दिनभर कोशिश करने के बाद भी कोई आवेदन अपलोड नहीं कर पाया। पोर्टल 26 से 31 दिसम्बर तक 6 दिन के लिए खोला गया है। अब दो दिन बीत चुके हैं। आवेदन के लिए युवाओं के पास चार दिन ही शेष हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय की जन आक्रोश रैली

एमपी टॉप न्यूज :INDORE. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से पूरे देश में नाराजगी है। इसी बीच अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनगारी काले कपड़े पहनकर और हाथों में भगवा झंडा लेकर पहुंचे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP Police Crisis: IPS कैडर का असंतुलन और रिटायरमेंट की मार, कैसे चलेगी पुलिस?

BHOPAL. प्रदेश में IPS अधिकारियों के कभी बड़े तो कभी छोटे बैच का असर अब पुलिस के कामकाज पर दिखने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या घटने से प्रशासनिक संतुलन बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले सालों में प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की कमी साफ दिखाई देगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरकारी नौकरी के बाद भी गायब!, पुलिस भर्ती में चयन के बावजूद 500 नव-आरक्षक ट्रेनिंग से दूर

BHOPAL. प्रदेश में जहां लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में चयनित करीब 500 उम्मीदवार ऐसे हैं जो ट्रेनिंग के लिए पहुंचे ही नहीं। यह स्थिति पुलिस महकमे के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी परिवहन विभाग का बुरा हाल: 1-1 आरटीओ के भरोसे 3-3 जिले, दलालों की चांदी!

BHOPAL. मध्य प्रदेश परिवहन विभाग लंबे समय से भ्रष्टाचार और दलालों की सक्रियता को लेकर बदनाम रहा है।लेकिन इसके पीछे की एक बड़ी वजह मैदानी अमले की भारी कमी। आलम यह कि प्रदेश के सभी जिलों में आरटीओ दफ्तर प्रभार पर हैं। क्लर्क व आरटीओ के बीच की कड़ी पूरी तरह खत्म है। बड़ा सवाल यह भी है कि यह सिस्टम की सुस्ती है या सौरभ शर्मा जैसे लोग तैयार करने ये हालात जानबूझकर पैदा किए गए? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मेले में बीजेपी नेता के भांजे ने बनाया युवती का अश्लील वीडियो, पकड़ाने पर कहा- मीडिया कर्मी ने भेजा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें |मध्य प्रदेश के सतना के विंध्य व्यापार मेला परिसर में एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया था। इस वीडियो को बनाने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम प्रियांश गौतम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक भाजपा नेता विनोद तिवारी का भांजा है। घटना सामने आने के बाद से शहर में हलचल मच गई है। मेला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बड़ा बयान: गलतियां की हैं पर बेईमानी नहीं, जानें क्या है पूरा विवाद?

BHOPAL. अपनी शादी और महिलाओं के दावों को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी लगातार विवादों में है। इन विवादों के बीच शनिवार को पूर्व मंत्री जोशी ने वीडियो संदेश से सफाई दी। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका जीवन यश और अपयश से भरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बेईमानी, छल-कपट में शामिल नहीं रहे हैं। जोशी का यह बयान उनके ऊपर उठे विवाद को लेकर आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल के स्कूली बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की सच्ची तस्वीर, AIIMS की नई स्टडी

BHOPAL. भोपाल के एक स्कूल में एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई। सोचिए, स्कूल असेंबली के बाद बच्चे हंसी-मजाक करते हुए क्लास में जा रहे हैं। इस भीड़ में कुछ बच्चों का ब्लड प्रेशर बढ़ चुका है, और किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। AIIMS Bhopal की टीम ने इन बच्चों की स्थिति को समझने की कोशिश की। टीम का मानना था कि बच्चों में हाइपरहाईटेंशनशन के डर को कम किया जाए। सही जानकारी और आंकड़े सामने लाए जाएं ताकि इसके बारे में सही समझ बनी सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिग्विजय सिंह की सोशल स्ट्राइक : मोदी की पुरानी फोटो शेयर कर BJP-RSS संगठन का किया गुणगान

BHOPAL. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC (Congress Working Committee) बैठक से ठीक पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, मामला एमआईजी थाने पहुंचा

Indore. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया से जुड़ा विवाद अब ऑनलाइन बहस से निकलकर सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। धर्मेंद्र के वीडियो और बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। वीर शर्मा ने इस संबंध में इंदौर के एमआईजी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP weather report
  • दिग्विजय सिंह
  • MP Police
  • MP Weather update
  • व्यापमं घोटाला
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया
  • पूर्व मंत्री दीपक जोशी
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा