MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Nov 29, 2025, 21:03 IST
mp top news
नमस्कार! Weather Report:एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार; मौलाना मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, IAS संतोष वर्मा ने HC के लिए ये क्या बोल दिया; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

आईएएस संतोष वर्मा की एक और मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट के लिए ये क्या बोल दिया

अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संतोष वर्मा हाईकोर्ट को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। यह मामला सिविल भर्ती परीक्षा में एससी-एसटी कैंडिडेट्स के नहीं चुने जाने का है। इसमें प्रमोटी आईएएस वर्मा सीधे-सीधे हाईकोर्ट पर ही भर्ती में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...









MP Weather Report: प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, 29 नवंबर की रात 5 डिग्री गिर सकता है पारा

मध्यप्रदेश में 29 नवंबर 2025 को दोपहर का तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम शुष्क था और हल्की ठंडक महसूस हुई। कुछ स्थानों पर हल्की नमी भी रही। शाम होते ही सर्दी बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश में 29 नवंबर 2025 की रात न्यूनतम तापमान 7.5 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। ग्वालियर-चंबल, मालवा और नर्मदापुरम क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आएगी। इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी हाईकोर्ट में जजों की सिंगल बेंच बढ़ी, लंबित 482 याचिकाओं का जल्द होगा निपटारा, वकीलों और आमजन को बड़ी राहत

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की प्रिंसिपल सीट से वकीलों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टेट बार एसोसिएशन की मांग पर हाईकोर्ट ने 1 दिसंबर 2025 से रोस्टर में आंशिक बदलाव किया है। हाईकोर्ट में सिंगल बेंच की संख्या बढ़ा दी गई है। जजों को नए प्रकार के मामलों का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पुराने मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस, पत्नी बोली- कई बार पीटा, दूसरी महिला के साथ रह रहे थे

मंदसौर जिले में पदस्थ जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी पत्नी निर्मला चौहान ने दर्ज करवाया है। इस एफआईआर (FIR) में दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जबरन अबॉर्शन कराने के जैसे आरोप लगाए हैं। पत्नी निर्मला चौहान का कहना है कि लंबे समय से वह प्रताड़ना का शिकार हो रही थीं। प्रशासनिक और राजनैतिक पहुंच के चलते कई साल तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी बैठक हुई। इस दौरान मौलाना महमूद मदनी ने विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। मदनी ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। जिहाद शब्द को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सांप्रदायिक हिंसा पर लगी याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर खंडपीठ में दिग्विजय सिंह की जनहित याचिका पर नोटिस हुए हैं। पूर्व सीएम सिंह ने सांप्रदायिक हिंसा रोकने वाली सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन लागू करने की मांग की। उन्होंने धार्मिक रैली और जुलूसों पर जारी दिशा-निर्देशों के पालन की बात कही है। हाई कोर्ट में 27 नवंबर को इस महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी हुई थी। खास बात यह है कि सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह ने स्वयं अपनी पैरवी की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर ED की शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच

ED इंदौर सब रीजनल ऑफिस ने एमपी के सबसे बड़े 71 करोड़ के आबकारी फर्जी चालान घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद ईडी ने छापे भी मारे थे। अब जांच के बाद ईडी ने 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IAS संतोष वर्मा के खिलाफ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने खोला मोर्चा, क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी

मध्य प्रदेश समाचार: अजाक्स के प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा विवाद (IAS Santosh Verma controversy) राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके ब्राह्मण विरोधी बयान का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने वर्मा के प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चिंटू चौकसे ने सराफा लिस्ट में उठाए सवाल, बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों पर भी साधा निशाना

एमपी समाचार: इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी की लिस्ट में लग रहे सांठगांठ के आरोपों के बीच कांग्रेस भी कूद पड़ी है। निगम नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लिस्ट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट को देखकर लग रहा है कि इसमें लेन-देन हुआ है। अपनों को लाभ पहुंचाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

एमपी टॉप न्यूज: मप्र में अजाक्स के नए प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौतरफा घिरे वर्मा को अब जयस की ओर से राहत मिली है। उनके समर्थन में आदिवासी संगठन ‘जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) खुलकर सामने आ गया है। जयस ने इंदौर में उनके समर्थन में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • MP weather report
  • एमपी समाचार
  • मौलाना महमूद मदनी
  • अजाक्स
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस संतोष वर्मा