एमपी टूरिज्म में चार करोड़ की गड़बड़ी, सरकारी पैसा पर्सनल अकाउंट में डालता था कर्मचारी

Aman Vaishnav | Apr 24, 2026, 13:42 IST
Share
mp tourism scam marketing executive fraud bhopal
mp tourism scam marketing executive fraud bhopal

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम में चार करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पीयूष सिंह पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच करने पर होटल और सफारी बुकिंग में बड़ी गड़बड़ी देखी गई है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (MPTDC) में लगभग चार करोड़ रुपए का गबन हुआ है। निगम की मार्केटिंग शाखा में काम करने वाले मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पीयूष कुमार सिंह पर धोखाधड़ी, गबन और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में एमपीटीडीसी ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

जंगल सफारी की बुकिंग रिकॉर्ड में गड़बड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गड़बड़ी वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2026 तक के दौरान हुई है। घोटाले का खुलासा तब हुआ जब लेखा शाखा ने 2022-23 के खातों की जांच की।

जांच के दौरान होटल और जंगल सफारी की बुकिंग रिकॉर्ड और बैंक में जमा राशि के बीच बड़ा फर्क देखा गया है। हैरानी की बात है कि इसके बाद जब और गहराई से जांच की गई तो जुबो (DJUBO) सॉफ्टवेयर में भी हेरफेर की जानकारी सामने आई है।

जांच में पता चला कि आरोपी ने सॉफ्टवेयर में दो तरह की मनी रसीदें तैयार की थीं।

1.HOBPL

2. HOBHO

HOBPL: रसीदों से जो भी रकम आई, वह एमपीटी के खाते में सही तरीके से जमा होती रही।

HOBHO: रसीदों से ली गई रकम बैंक में जमा ही नहीं की गई थी।

Regular_Saurin%20Pandya-390170
Regular_Saurin%20Pandya-390170


सेवाएं मिलती रहीं, गड़बड़ी चलती रही

इस मामले में एक और सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है। इन दोनों तरह की रसीदों पर ग्राहकों को होटल बुकिंग और जंगल सफारी जैसी सेवाएं मिलती रहीं। इससे इस गड़बड़ी पर किसी का ध्यान नहीं गया और मामला दबा रहा।

MPTDC प्रबंधन का कहना है कि वे आंतरिक जांच कर रहे हैं। पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच हो रही है। पुलिस भी इस मामले के आर्थिक पहलू पर ध्यान देते हुए जांच कर रही है।

ट्रैवल एजेंट्स भी शामिल

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि MPTDC के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पीयूष कुमार ने ग्राहकों से मिली रकम को निगम के खाते में जमा नहीं की थी।

ये राशि सीधे अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली गई थी। उन्होंने जुबो सॉफ्टवेयर में HOBHO श्रेणी की रसीदें तो बनाईं, लेकिन रकम को सिस्टम से बाहर रखकर करोड़ों का गबन कर लिया।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इस घोटाले में कुछ ट्रैवल एजेंट्स की भूमिका भी संदिग्ध है। इसके लिए भी अब इनसे पूछताछ की जाएगी।

समय के साथ बढ़ता गया घोटाला

2022-23 में 39 लाख 16 हजार रुपए को घोटाला हुआ था। वहीं 2023-24 में 56 लाख 13 हजार रुपए का घोटाला हुआ था।

2024-25 की बात करें तो इस समय एक करोड़ 19 लाख रुपए का घोटाला हुआ था। 2025-26 में फरवरी तक एक करोड़ 76 लाख रुपए का घोटाला हो चुका है।

संपत्तियों की जांच कर रही पुलिस

राज्य पर्यटन विकास निगम ने सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड कमला नगर थाना पुलिस को सौंप दिए हैं। अब पुलिस बैंक खातों, सॉफ्टवेयर लॉग और संपत्तियों की जांच कर रही है।

साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि गबन के दौरान जो पैसे लिए गए, उनसे कोई संपत्ति तो नहीं खरीदी गई। जांच के बाद गिरफ्तारी और कुछ और लोगों की संलिप्तता का भी पता चल सकता है।

आलीशान विला, कैफे और एक एडवेंचर कार

पीयूष कुमार मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी पत्नी किरण यादव उर्फ खुशबू यादव पहले मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के फिल्म फेसिलिटेशन सेल में काम कर चुकी हैं, लेकिन करीब 7-8 महीने पहले उन्होंने एमपीटी बोर्ड की नौकरी छोड़ दी थी। इसी दौरान उनकी तरफ से रायसेन रोड पर एक आलीशान विला, कैफे और एक एडवेंचर कार खरीदी जाने की जानकारी सामने आई है। पर्यटन निगम में चर्चा है कि इन संपत्तियों की खरीद में गबन की राशि का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि पीयूष कुमार का कहना है कि इस गबन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वे रोजाना ऑफिस जा रहे हैं।
टीटी नगर की एसीपी अंकिता खातरकर का कहना है कि इस मामले में संबंधित थाने से पूरी जानकारी ली जा रही है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। शुरुआती जानकारी मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भा पढ़िए...

मंदसौर-उज्जैन में बीमा धोखाधड़ी: मृतकों के फर्जी क्लेम से 8 करोड़ ठग

एक्सेल व्हीकल का फर्जीवाड़ा उजागर, लोन के नाम पर की 42 करोड़ की धोखाधड़ी

मध्यप्रदेश न्यूज: गेंहू खरीदी में घोटाला, बिना स्लॉट बुकिंग नेताजी का 84 लाख का गेंहू तुल गया

एमपी न्यूज: स्कूल शिक्षा विभाग में 2.47 करोड़ का घोटाला, अतिथि शिक्षक भी शामिल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड
  • घोटाला
  • वित्तीय वर्ष
  • मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम
  • जंगल सफारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज