11 करोड़ टूरिस्ट ने MP को निहारा , 5 करोड़ उज्जैन पहुंचे , 1 करोड़ ने किए मां शारदा के दर्शन
Vikram Jain | May 23, 2024, 21:13 IST
MP Tourist Record State Tourism Development Corporation Ujjain Maihar THE SOOTR
भारत का हृदय मध्य प्रदेश पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। भारी तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक प्रदेश की वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। साल 2023 में जनवरी से दिसंबर तक 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों ने मध्यप्रदेश की खूबसूरती को निहारा है।
रविकांत दीक्षित@BHOPAL. ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवन से भरपूर मध्यप्रदेश में एक साल में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्यप्रदेश को 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों ने निहारा है। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही।
बीते साल यानी 2023 में मध्यप्रदेश दर्शन के लिए आए पर्यटकों की अब रिपोर्ट सामने आई है। सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 5 करोड़ 28 लाख 41 हजार 802 सैलानी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां मंदिर दर्शन किए। मां शारदा के दर्शन करने के लिए 1 करोड़ 68 लाख 49 हजार श्रद्धालु सतना जिले के प्रसिद्ध देवी धाम मैहर पहुंचे। बता दें कि 24 मई को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का स्थापना दिवस है, इसी दिन को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
लोगों का रुझान धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ रहा है। उज्जैन, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर और सलकनपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इन धार्मिक स्थलों पर जाकर लोग मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को लुभा रहा है।
आंकड़ों की बात करें तो इंदौर पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या भी अच्छी खासी है। 2023 में 1 करोड़ 1 लाख 19 हजार पर्यटक इंदौर पहुंचे थे। वहीं, चित्रकूट 90 लाख, ओंकारेश्वर 34 लाख 75 हजार, जबलपुर 26 लाख 69 हजार, सलकनपुर 25 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। नर्मदापुरम सेक्टर के पचमढ़ी, मढ़ई और नर्मदापुरम 22 लाख 83 हजार तथा रायसेन जिले के भीमबेटका, सांची और भोजपुर के शिव मंदिर के दर्शन करने 21 लाख 37 हजार सैलानी आए। इसी तरह 19 लाख 50 हजार पर्यटकों ने भोपाल को निहारा।
ये खबर भी पढ़ें... 93 लाख का गेहूं घोटाला : दो दिन में दो अफसर सस्पेंड, 6 पर मामला दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी होने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में ओर बढ़ोतरी होगी।
यदि पर्यटकों की साल-दर-साल संख्या देंखे तो इसमें भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2017 में 5 करोड़ 88 लाख 62 हजार सैलानी एमपी पहुंचे थे, जो 2023 में बढ़कर 11 करोड़ 21 लाख 29 हजार से अधिक हो गए हैं। हालांकि कोरोना काल वाले 2020, 2021 और 2023 में पर्यटकों की संख्या गिकर 2 करोड़ से 3 करोड़ के बीच आ गई थी। अब सब सामान्य होने के बाद सैलानियों की संख्या में भारी उछाल आया है।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बहू बनेगी भोपाल के जैन परिवार की बेटी, देखें सगाई के फोटो
ये खबर भी पढ़ें.. एक साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, जानिए शिवराज सिंह चौहान की बहू और बेटे की सगाई की कहानी
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पर्यटकों की पसंद बना मध्य प्रदेश, एमपी टूरिज्म इंडस्ट्री, एमपी पर्यटक रिकॉर्ड, एमपी के बड़े धार्मिक स्थल, भोपाल न्यूज, Madhya Pradesh became the choice of tourists, MP Tourism Industry, mp tourist record, Big religious places of MP, Bhopal News

धार्मिक स्थलों की ओर रुझान

1 करोड़ से ज्यादा सैलानी पहुंचे इंदौर

मेगा प्रोजेक्ट्स से और बढ़ेगी पर्यटन इंडस्ट्री
उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी होने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में ओर बढ़ोतरी होगी।
सात साल में दोगुने हुए पर्यटक
यदि पर्यटकों की साल-दर-साल संख्या देंखे तो इसमें भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2017 में 5 करोड़ 88 लाख 62 हजार सैलानी एमपी पहुंचे थे, जो 2023 में बढ़कर 11 करोड़ 21 लाख 29 हजार से अधिक हो गए हैं। हालांकि कोरोना काल वाले 2020, 2021 और 2023 में पर्यटकों की संख्या गिकर 2 करोड़ से 3 करोड़ के बीच आ गई थी। अब सब सामान्य होने के बाद सैलानियों की संख्या में भारी उछाल आया है।
कोरोना काल में कम हुई संख्या
| वर्ष | एमपी आए सैलानी |
| 2023 | 11,21,29,094 |
| 2022 | 3,41,38,757 |
| 2021 | 2,55,95,668 |
| 2020 | 2,14,00,693 |
| 2019 | 8,90,35,097 |
| 2018 | 8,46,14,456 |
| 2017 | 5,88,62,584 |
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बहू बनेगी भोपाल के जैन परिवार की बेटी, देखें सगाई के फोटो
ये खबर भी पढ़ें.. एक साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, जानिए शिवराज सिंह चौहान की बहू और बेटे की सगाई की कहानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पर्यटकों की पसंद बना मध्य प्रदेश, एमपी टूरिज्म इंडस्ट्री, एमपी पर्यटक रिकॉर्ड, एमपी के बड़े धार्मिक स्थल, भोपाल न्यूज, Madhya Pradesh became the choice of tourists, MP Tourism Industry, mp tourist record, Big religious places of MP, Bhopal News
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari