एमपी में आज नो-UPI डे, क्यूआर कोड पर काला कपड़ा बांध विरोध जताएंगे व्यापारी
Aman Vaishnav | Sept 22, 2026, 11:26 IST
एमपी में 23 सितंबर को नो-UPI डे
मध्य प्रदेश में आज बुधवार, 23 सितंबर को नो-UPI डे रहेगा। दो हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में व्यापारी स्कैनर ढककर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। पेट्रोल पंप संचालक भी इसका विरोध कर चुके हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एमपी में व्यापारी आज 23 सितंबर को यूपीआई पेमेंट के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताएंगे।
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इसे नो-यूपीआई डे नाम दिया है।
- व्यापारी अपने यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढक देंगे।
- यह विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए एमडीआर नियम के खिलाफ है।
- दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर अब चार्ज लगेगा।
इसी फैसले के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज 23 सितंबर को नो-यूपीआई डे का ऐलान किया है।
0fe95561-087
MDR आखिर होता क्या है
अगर कोई ग्राहक दुकान पर पांच हजार रुपए का यूपीआई पेमेंट करता है, तो दुकानदार को पूरे पांच हजार रुपए मिल जाते हैं।
इसके बाद बैंक या पेमेंट सिस्टम इस राशि पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर काटता है। पांच हजार का 0.4 प्रतिशत यानी बीस रुपए। यह बीस रुपए दुकानदार को अलग से चुकाने पड़ते हैं।
75 हजार रुपए या उससे ज्यादा के लेन-देन पर यह चार्ज सीधे 300 रुपए तय कर दिया गया है।
नो-यूपीआई डे में क्या होगा
पेट्रोल पंप पहले ही अड़े
यानी नए नियम के अगले ही दिन से पेट्रोल पंप पर बड़ा भुगतान कैश या कार्ड से करना पड़ सकता है।
किराना कारोबार पर सीधी मार
90% पेमेंट 2 हजार से ऊपर
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर के थोक बाजार में रोज 90 प्रतिशत से ज्यादा लेन-देन दो हजार रुपए के ऊपर होता है। उनका कहना है कि इस टैक्स से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।
वहीं थोक किराना कारोबारी अनिल कुमार साहू का कहना है कि पहले सरकार ने लोगों को कैशलेस पेमेंट की आदत डलवाई।
अब उसी यूपीआई पर एमडीआर के जरिए चार्ज वसूला जा रहा है। उनके मुताबिक चावल की एक कट्टी भी दो हजार रुपए से ऊपर की आती है, इसलिए टैक्स व्यापारी को ही देना पड़ेगा।
साथ ही व्यापारी विवेक साहू ने बताया कि यूपीआई पेमेंट ग्राहक और व्यापारी दोनों के लिए फायदेमंद रहा है। लेकिन अब दो हजार रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
उनके मुताबिक कई कारोबार में एक प्रतिशत का मार्जिन भी नहीं होता। अगर दिन में दस पेमेंट लिए जाएं, तो तीन सौ रुपए के हिसाब से तीन हजार रुपए तक का सरचार्ज लग सकता है।
b6c7c3a8-f26
सराफा पर भी असर
फेस्टिवल सीजन में झटका
गणेशोत्सव से लेकर नवरात्र, दशहरा और दिवाली तक बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रहती है। इस दौरान टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ज्वेलरी और कपड़े जैसी हर चीज जमकर बिकती है।
उनके मुताबिक अकेले भोपाल में दिवाली के समय करीब एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है। कार बुकिंग हो या ज्वेलरी खरीदारी, दोनों में पेमेंट अक्सर दो हजार रुपए से ज्यादा का होता है।
अगर चार सदस्यों वाला परिवार नए कपड़े खरीदे, तो बिल आठ से दस हजार रुपए तक पहुंच जाता है। ग्राहक अपना पेमेंट यूपीआई से कर देगा, लेकिन व्यापारी को अलग से तीन सौ रुपए तक का चार्ज चुकाना पड़ेगा। धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक इसका असर आखिरकार ग्राहक पर ही पड़ेगा।
ऑटोमोबाइल कारोबार भी चिंतित
गाड़ियों की बुकिंग 25 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक होती है, इसलिए हर बुकिंग पर एमडीआर चुकाना ही पड़ेगा। यूपीआई पेमेंट की लिमिट
FAQ
- MDR क्या है और यह कब से लागू होगा?
MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट वह फीस है जो व्यापारी को डिजिटल पेमेंट लेने पर देनी पड़ती है। यह 15 अक्टूबर से दो हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लागू होगी। दर 0.4 प्रतिशत तय की गई है। - नो-यूपीआई डे क्या है?
यह मध्य प्रदेश के व्यापारियों का सांकेतिक विरोध है। 23 सितंबर को व्यापारी अपने यूपीआई स्कैनर कुछ देर के लिए काले कपड़े से ढकेंगे। इसका मकसद सरकार तक विरोध पहुंचाना है। - क्या MDR का बोझ ग्राहकों पर भी पड़ेगा
व्यापारियों के मुताबिक सीधे तौर पर यह चार्ज दुकानदार से लिया जाएगा। लेकिन व्यापारी संगठनों का कहना है कि इसका असर घूमकर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। खासकर फेस्टिवल सीजन में बड़ी खरीदारी पर इसका प्रभाव दिख सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
UPI शुल्क पर नहीं लगेगा अलग से GST: अफवाहों पर सरकार का स्पष्टीकरण
LPG सिलेंडर पर UPI पेमेंट बंद? 15 अक्टूबर से पहले जान लें डिलीवरी का नया नियम
मध्यप्रदेश न्यूज: 23 सितंबर को नो यूपीआई डे,व्यापारियों का UPI पर शुल्क का विरोध
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta