मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का खेल: वर्दी की आड़ में बना लिया करोड़ों का साम्राज्य
Sanjay Sharma | Apr 03, 2026, 21:00 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं। कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली और संपत्ति जमा करने के मामले सामने आए हैं, जांच जारी है।
News in Short
- परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं।
- कर्मचारियों ने चेक पोस्टों पर अवैध वसूली की।
- अधिकारी अपनी अवैध कमाई से रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं।
- लोकायुक्त और ईडी ने कई भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्तियां जब्त कीं।
- विभाग कोर्ट में केस चलाने में हिचकिचा रहा है।
Intro
यह खबरें भी पढ़ें...
16 बसों का 9 करोड़ टैक्स घोटाला: RTO के संरक्षण में सड़कों पर दौड़ रही कबाड़ बसें, EOW ने दर्ज किया केस
जबलपुर में आरटीओ की अवैध वसूली का भंडाफोड़, महिला आरक्षक और साथी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
News in Detail
इन सभी मामलों में आरक्षक से लेकर संभागीय परिवहन कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों पर काली कमाई के दाग लगे हैं। इन अधिकारियों की अवैध कमाई नौकरी के दौरान मिले वेतन से कई गुना ज्यादा है। यही नहीं इस काली कमाई के सहारे अब ये परिवहनकर्मी दूसरे धंधों में भी उतर चुके हैं।
परिवहन विभाग को भी आबकारी विभाग की तरह शातिर अधिकारी- कर्मचारियों ने काली कमाई का जरिया बना लिया है। विभाग की नौकरी में रहकर अपनी तिजोरी भरने में केवल अधिकारी ही नहीं आरक्षक जैसे सबसे निचले स्तर के कर्मचारी भी पीछे नहीं है।
'द सूत्र' ने विभाग की साख पर कालिख पोतकर अवैध वसूली करने वाले ऐसे ही अधिकारी-कर्मचारियों का ब्यौरा खंगाला है। इस पड़ताल में न केवल इन परिवहनकर्मियों की कमाई बल्कि, इसके सहारे शुरू किए दूसरे कारोबारों की जानकारी सामने आई है।
5fbd3378-1b4
चेक पोस्ट की कमाई से रियल एस्टेट कारोबार
डेढ़ साल पहले लोकायुक्त और ईडी की कार्रवाई में उसकी 100 करोड़ से ज्यादा बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। सौरभ ने परिवहन विभाग की वसूली से जमा काली कमाई से रियल एस्टेट का कारोबार खड़ा किया है।
भोपाल के अलावा अन्य शहरों में वह खुद और परिवार के सदस्यों के नाम से बिल्डर-कॉलोनाइजर फर्मों का संचालन कर रहा है। यही नहीं नौकरी में बनाए रसूख के सहारे उसने परिवहन चेक पोस्ट पर अपने लोगों के नाम से ठेके भी लिए थे। सौरभ ने इसी काली कमाई से अपनी पत्नी, ससुराल पक्ष और परिवार के अन्य लोगों के नाम से कई भूखंड, मकान- दुकान जैसी प्रॉपर्टियां भी खड़ी की है।
ab39536c-c15
परिवहन की वसूली से प्रॉपर्टी में निवेश
इस कमाई से इंदौर सहित मालवा क्षेत्र के अन्य शहरों में मल्टीस्टोरी भवन खरीदे और उन्हें किराए पर चढ़ाकर कमाई का जरिया बनाया। रमन धुलधोए की यह काली कमाई भी लोकायुक्त की नजर से नहीं छिपी रही।
लोकायुक्त की छापेमारी में धुलधोए के घर और अन्य ठिकानों से करोड़ों की नकदी के अलावा बेनामी अचल संपत्तियां भी सामने आई थीं। कोर्ट परिवहन क्लर्क रमन की काली कमाई को राजसात करने का आदेश दे चुका है।
इंदौर के आसपास मोरोद, सांवेर, रानीपुरा में धुलधोए ने संपत्तियां खड़ी करने में करोड़ों का निवेश किया था और इन्हीं से उसे हर साल तगड़ी कमाई भी होती रही।
46ea8b63-579
पत्नी के साथ मिलकर की काली कमाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में आरटीओ संतोष पॉल के पास साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ था। संतोष पॉल ने परिवहन विभाग की नौकरी के दौरान करोड़ों की काली कमाई की और उसे व्यावसायिक भवन, दुकानें खरीदने में लगाया।
इसके अलावा उनके पास कई मकान, भूखंड, कृषि भूमि भी है। संतोष पॉल की इस काली कमाई में उनकी पत्नी और परिवहन क्लर्क रेखा पॉल भी भागीदार रही हैं। संतोष पॉल की करोड़ों की संपत्ति और करोड़ों के बेनामी लेनदेन पर ईडी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर ये प्रॉपर्टी कुर्क कर चुका है। आरटीओ के रूप में विभाग से वेतन के अलावा बेनामी संपत्तियों और दुकानों से संतोष पॉल ने खासी कमाई की है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में टोल बंद, लेकिन चेक प्वाइंट पर खुली वसूली, आरटीओ कर्मी बोले- 700 से कम नहीं लेंगे
हाईवे पर परिवहन विभाग की वसूली गैंग का भंडाफोड़, एसीबी ने आरटीओ इंस्पेक्टर सहित 13 को पकड़ा
जांच के दायरे में और भी अधिकारी
इनमें आरटीओ सुनील शुक्ला, राजेन्द्र रघुवंशी, विक्रम सिंह जैसे अधिकारियों पर करोड़ों की कमाई करने और एग्रीकल्चर, प्रॉपर्टी सहित दूसरे कारोबारों में निवेश करने की पड़ताल की जा रही है। परिवहनकर्मी नीलम मिंज ने भ्रष्टाचार के जरिए जमा की गई संपत्ति और लाखों रुपए राजसात करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA