आदिवासी जिलों में टेंडर और ठेके सीधे मंजूर कर सकेंगे कलेक्टर्स, फाइलों की लेटलतीफी होगी खत्म

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 10:29 IST
Share
mp tribal districts collectors financial powers tenders
mp tribal districts collectors financial powers tenders

मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासी जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कलेक्टर्स को टेंडर और अनुबंध मंजूर करने के सीधे वित्तीय अधिकार दिए हैं।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश सरकार ने आदिवासी बाहुल्य जिलों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक फैसला लिया है।
  • वित्त विभाग ने मध्यप्रदेश बुक ऑफ फायनेंशियल पावर्स में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
  • कलेक्टर्स को निर्माण कार्यों के टेंडर, ठेके और एग्रीमेंट को मंजूरी देने के अधिकार मिल गए हैं।
  • इससे आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल, हॉस्टल के निर्माण की फाइलें दफ्तरों में नहीं अटकेंगी।
  • तकनीकी तालमेल बनाए रखने के लिए कलेक्टर्स को कार्यपालन यंत्री की राय लेनी होगी।
मध्य प्रदेश के जनजातीय यानी आदिवासी बाहुल्य जिलों के लिए राज्य सरकार ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है। अक्सर देखा जाता है कि सरकारी विभागों में फाइलों के चक्कर काटने के कारण विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं।

इसी प्रशासनिक लेटलतीफी को खत्म करने के लिए सरकार ने कलेक्टर्स को मजबूत बनाने का फैसला किया है। अब आदिवासी क्षेत्रों में विकास से जुड़े कामों के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

कलेक्टर्स को मिले वित्तीय अधिकार

वित्त विभाग के नए आदेश के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के टेंडर अब जिला स्तर पर कलेक्टर ही मंजूर कर सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर्स को सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के समान वित्तीय अधिकार दे दिए गए हैं।

इससे स्कूल, हॉस्टल या अन्य कामों के टेंडर्स की फाइलें अब सालों तक नहीं दबी रहेंगी। कलेक्टर जिले के स्तर पर ही इस पर तुरंत फैसला ले सकेंगे।

पहले क्या थी व्यवस्था और अब क्या बदला?

पहले की व्यवस्था में कलेक्टर्स के पास जनजातीय कार्य विभाग के निर्माण कार्यों के टेंडर का सीधा अधिकार नहीं होता था। साथ ही ठेके और अनुबंधों को अंतिम मंजूरी देने का भी अधिकार नहीं होता था।

यह पूरी तरह से एक विभागीय तकनीकी ढांचा था। इसमें फाइलें केवल कार्यपालन यंत्री अधीक्षण यंत्री या विभागाध्यक्ष के स्तर पर ही घूमती रहती थीं।

इस बार वित्त विभाग ने कलेक्टर्स को इन अधिकारों में विशेष रूप से शामिल किया है। हालांकि काम में तकनीकी गड़बड़ी न हो इसके लिए एक जरूरी शर्त भी रखी गई है।

कलेक्टर इन अधिकारों का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब उन्हें जनजातीय कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री का तकनीकी और विभागीय अभिमत मिल जाएगा।

भवनों की मरम्मत के अधिकारों में भी सुधार

सरकार ने केवल टेंडर प्रक्रिया को ही आसान नहीं बनाया है। डिटेल्ड इस्टीमेट, तकनीकी स्वीकृति और भवनों की सामान्य मरम्मत के अधिकारों को भी यानी नए सिरे से तय किया है।

अधिकारी का पद नए अधिकार की स्थिति
अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग के समकक्ष अधिकारियों के समान अधिकार
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग के समकक्ष अधिकारियों के समान अधिकार
सहायक यंत्री लोक निर्माण विभाग के समकक्ष अधिकारियों के समान अधिकार

जरूरी नियम...

ये सभी स्वीकृतियां वर्तमान में चल रही दर अनुसूची के आधार पर ही दी जाएंगी। साथ ही इसके लिए वित्त विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति की सीमा में अगर किसी भी तरह की मात्रा बढ़ानी हो या कोई नया आयटम शामिल करना हो, तो इसका फैसला पूरी तरह से वित्त विभाग के तय नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में नई तबादला नीति 2026 लागू, मंत्रियों और कलेक्टरों के हाथ में कमान

मध्य प्रदेश में छुट्टी के नियम बदले, कलेक्टर को मिला ये अधिकार

सरकारी विभागों की फिजूलखर्ची पर सख्त एक्शन: लैपटॉप-कंप्यूटर की मनमानी खरीद पर लगी रोक

मंत्रियों-अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक, फिजूलखर्ची रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • कार्यपालन यंत्री
  • राज्य सरकार
  • लोक निर्माण विभाग
  • आदिवासी बाहुल्य
  • जनजातीय कार्य विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई