एमपी में UCC कमेटी की चेयरमैन बन सकती हैं सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई
Aman Vaishnav | Apr 09, 2026, 10:00 IST
mp ucc committee ranjana prakash desai chairperson
मध्य प्रदेश सरकार यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बनाने की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को इसका अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। गुजरात और उत्तराखंड में भी यही काम उनकी अगुवाई में हुआ था।
News In Short
- मध्य प्रदेश सरकार यूसीसी (Uniform Civil Code) यानी समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी में है।
- इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हो सकती हैं।
- गुजरात और उत्तराखंड में भी यूसीसी बिल उन्हीं की अगुवाई में बनाया गया था।
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सबके लिए कानून एक जैसा होना चाहिए।
- शासन स्तर पर जल्द मीटिंग प्रस्तावित है, कमेटी में 5 से 6 सदस्य होंगे।
News In Detail
एमपी में UCC की तैयारी शुरू
कमेटी में उनके साथ 5 से 6 सदस्य भी होंगे। इनमें हाईकोर्ट के पूर्व जज, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और वरिष्ठ वकील शामिल होंगे। शासन स्तर पर इसे लेकर जल्द ही बैठक प्रस्तावित है।
रंजना देसाई को ही क्यों ?
गुजरात में मार्च 2025 में उनकी अध्यक्षता में कमेटी बनी थी। इसमें रिटायर्ड आईएएस सीएल मीणा, वरिष्ठ अधिवक्ता आरसी कोडेकर, पूर्व कुलपति डॉ. दक्षेश ठाकर और सामाजिक कार्यकर्ता गीता श्राफ भी शामिल रहे थे। इस कमेटी ने सिर्फ एक साल में बिल तैयार कर लिया।
कमेटी का काम करने का तरीका बेहद व्यवस्थित रहा। कई बैठकें हुईं। आम लोगों की राय ली गई। हर वर्ग, हर समाज के प्रतिनिधियों से बात की गई। इसके बाद जो बिल तैयार हुआ, वह बिना किसी संशोधन के पास हो गया। एमपी सरकार भी इसी मॉडल पर चलना चाहती है।
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान, ऊंचा हो या नीचा, सबके लिए कानून एक जैसा होना चाहिए। इसीलिए कॉमन सिविल कोड (Common Civil Code) की तरफ हमारी सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
सीएम ने साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई फैसलों की कीमत देश ने चुकाई है। अब उन्हें ठीक किया जा रहा है।
मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिया बयान
सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में विघटन की राजनीति की और एक वर्ग विशेष को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पाप को हम सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे क्या होगा?
ये खबरें भी पढ़िए...
दिग्विजय-उमा केस में 7 साल से नहीं हुई बहस, अब हाईकोर्ट ने की स्टेटस रिपोर्ट की तलब
UCC पर आमने-सामने आए रामेश्वर शर्मा और आरिफ मसूद, 5 बीवी 25 बच्चों वाले बयान पर गरमाई सियासत
एमपी में कब लागू होगा UCC बिल? उत्तराखंड और गुजरात के बाद मोहन सरकार पर बढ़ा दबाव
मध्यप्रदेश न्यूज: भोजशाला वक्फ संपत्ति नहीं, यहां प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट नहीं होता लागू
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari