टी. राजा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, CM मोहन से की यह बड़ी मांग
Vikram Jain | Nov 29, 2024, 24:02 IST
Hyderabad BJP MLA T Raja Singh visited Baba Mahakal
तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल मंदिर के आसपास की दुकानों का सर्वे कराने जाने की मांग की है।
BHOPAL. हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा (BJP MLA T. Raja Singh) उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां टी. राजा सिंह गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने टी. राजा सिंह का सम्मान भी किया। दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए दावा किया कि भारत 2029 में हिंदू राष्ट्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने संभल मस्जिद विवाद समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखें।
बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से श्री महाकाल मंदिर के आसपास की दुकानों का सर्वे कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बाबा महाकाल का मंदिर पवित्र और बेहद प्राचीन स्थल है। महाकाल मंदिर से दूर तक मुस्लिम की होटल नहीं होना चाहिए।
मीडिया से बातचीत में कहा टी. राजा ने आगे कहा यदि हिंदू अपवित्र जगह में रहकर मंदिर आएंगे तो पूजापाठ भी स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने सीएम मोहन यादव से महाकाल मंदिर के आसपास की होटलों का सर्वे करना की मांग करते हुए कहा कि होटलों का सर्वे होना चाहिए, इन होटलों में क्या पकाया जा रहा क्या बेचा जा रहा इसकी जांच की जानी चाहिए।
टी. राजा ने आगे बताया कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर हिंदू राष्ट्र की कामना को लेकर पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा में शामिल लोगों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। वह यात्रा के माध्यम से जन-जन को जागरूकता कर रहे हैं।
बीजेपी विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री अब देश को कभी नहीं मिल सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों और नेतृत्व की सराहना की और कहा कि बाबा महाकाल से यह प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री को इतनी शक्ति मिले, ताकि वे भारत को और भी गौरवान्वित कर सकें। विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है, ताकि वह देश की सेवा में अपनी पूरी ताकत से लगे रहें और भारत को वैश्विक स्तर पर और भी ऊंचाईयों तक ले जा सकें।
हिंदू राष्ट्र को लेकर टी. राजा ने कहा कि हम कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया था, आज राम जी का मंदिर बनकर तैयार है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। हिंदू राष्ट्र की बात है तो 2029 में भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे बाबा श्री महाकाल के दर्शन हुए। बाबा महाकाल से हमेशा ही सनातनी लोगों की सुरक्षा की मंगल कामना की है।
महाकाल के पास न हों मुसलमानों की दुकानें
मीडिया से बातचीत में कहा टी. राजा ने आगे कहा यदि हिंदू अपवित्र जगह में रहकर मंदिर आएंगे तो पूजापाठ भी स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने सीएम मोहन यादव से महाकाल मंदिर के आसपास की होटलों का सर्वे करना की मांग करते हुए कहा कि होटलों का सर्वे होना चाहिए, इन होटलों में क्या पकाया जा रहा क्या बेचा जा रहा इसकी जांच की जानी चाहिए।
संभल मस्जिद के सर्वे पर बोले टी. राजा
बीजेपी विधायक टी. राजा ने संभल मस्जिद के सर्वे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संभल मस्जिद के सर्वे को लेकर जो टीम पहुंची थी, उस पर हमला किया गया, और पुलिस पर भी पथराव किया गया। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी दुश्मनी में गोलियां चलीं, जिसके परिणामस्वरूप चार लोग मारे गए। टी. राजा सिंह ने पूछा कि संभल मस्जिद का सर्वे रोकने वाले लोग क्या डर रहे हैं? उनका कहना था कि क्या उन्हें यह डर है कि सचमुच में वहां शंकर का मंदिर बाहर आ जाएगा। उन्होंने दावा किया कि संभल मस्जिद का सर्वे तो होकर रहेगा, और यदि वहां मंदिर है, तो मस्जिद हटाकर भव्य मंदिर बनेगा।
जन-जन को जागरूक कर रहें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना
2029 में भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman