मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1800 एल्डरमैन के नामों पर मुहर

Sanjay Sharma | Mar 26, 2026, 23:03 IST
Share
Celebration in front of heritage building
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 1800 से अधिक एल्डरमैन नियुक्ति के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है।

News in Short

  • मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 1800 से अधिक एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे।
  • पहले नियुक्ति आदेश जारी होंगे, बाद में पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी।
  • बड़े नगर निगमों में आठ से दस एल्डरमैन और नगर पालिकाओं में छह-छह नियुक्त होंगे।
  • एल्डरमैन को मतदान का अधिकार नहीं होता, वे केवल परिषद की बैठकों में भाग ले सकते हैं।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं का लंबे समय से इस नियुक्ति का इंतजार था, 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति की गई।
News in Detail

BHOPAL.मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य सरकार ने 1800 से अधिक नामों की फाइनल सूची पर मुहर लगा दी है और अब नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। इस बार पहले नियुक्ति आदेश जारी होंगे और बाद में पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ये नियुक्तियां नगरीय निकायों में प्रशासनिक और नगर पालिका अधिनियम के जानकार नेताओं को प्राथमिकता देते हुए की जा रही हैं। खास बात यह है कि एल्डरमैनों को मतदान का अधिकार नहीं होगा।

बीजेपी ने इस बार उन नेताओं को प्राथमिकता दी है, जो नगरीय निकायों के प्रशासन और नगर पालिका अधिनियम के जानकार हैं। एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति को लेकर निकाय स्तर पर लंबे समय से चर्चा जारी थी। निकायों में अपनी उपस्थिति दर्ज बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता कई दिनों से सरकार और संगठन स्तर पर लामबंदी भी कर रहे थे। अब उनका इंतजार पूरा हो गया है। जल्द ही एल्डरमैनों की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी।

1800 सक्रिय नेता बनेंगे एल्डरमैन

नगरीय निकायों में 1800 से अधिक एल्डरमैनों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस नियुक्ति में नगरीय निकायों में सक्रिय नेता और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, एल्डरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद निकायों द्वारा इनका पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। जबकि पूर्व में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कराई जाती थी।

UHQ कोटे पर एक बेटा हुआ सेना में भर्ती तो दूसरे को नहीं दिया लाभ, हाईकोर्ट ने तोड़ी गलतफहमी

अब शराब टेंडर में भाग ले सकेगी सोम डिस्टलरी, हाईकोर्ट से फौरी राहत; लाइसेंस पर अब भी संकट

निकायों के आकार पर नियुक्ति

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए पहले से ही फार्मूला तय है। नगर निगम में आठ से दस एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, नगर पालिकाओं में यह संख्या छह तक रह सकती है। एल्डरमैनों परिषद की बैठकों का हिस्सा होते हैं लेकिन उन्हें किसी प्रस्ताव पर मतदान का अधिकार नहीं होता।

डेढ़ साल ही रहेगा कार्यकाल

एल्डरमैन की नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है। अब तक नगरीय निकायों के गठन के बाद सरकार की अनुशंसा के आधार पर एल्डरमैन नियुक्ति किए जाते रहे हैं। नगरीय निकायों के गठन के बाद 2023 से एल्डरमैनों की नियुक्ति अटकी हुई है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं के बीच इन पदों पर नियुक्ति को लेकर कयास लगते रहे हैं। आगामी निकाय चुनाव 2027 में होने हैं और एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उन्हें करीब डेढ़ साल का कार्यकाल ही मिलेगा।

स्कूल शिक्षा के बाद अब ट्राइबल टीचर्स पर भी संकट, जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों को भी देना होगा TET एग्जाम

एमपी में पेट्रोल-डीजल अफवाहों पर अलर्ट: प्रदेशभर में प्रशासन सख्त, एक जैसी गाइडलाइन लागू

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • चुनाव
  • नगरीय निकाय
  • नगर निगम
  • नियुक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज