इन विधायकों को विधानसभा में अपने साथ नहीं बैठाएगी कांग्रेस, अध्यक्ष से कर दी यह मांग

Shreya Nakade | Jun 24, 2024, 10:40 IST
Share
रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे को कांग्रेस करा रही बर्खास्त
रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे को कांग्रेस करा रही बर्खास्त

कांग्रेस ने अपने दो विधायक- रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता बर्खास्त करने की विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है। सत्र के दौरान पार्टी इन्हें अपने साथ नहीं बिठाएगी...

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा में अपने दो विधायकों को बर्खास्त ( congress mla dismiss ) करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन दिया है। विजयपुर के विधायक रामनिवास रावत और बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए दोनों विधायक

कांग्रेस के विजयपुर विधायक रामनिवास रावत और बीना विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान यह दोनों विधायक बीजेपी के मंच पर दिखाई दिए। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार भी किया।

ऐसी स्थिति में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले दोनों विधायकों को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

संसद सत्र आज से, नए सांसद लेंगे शपथ, विपक्ष उठाएगा NEET का मुद्दा

विधानसभा आसन क्रम सूची में नाम नहीं

कांग्रेस ने अपना साथ छोड़ गए रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे का नाम आसन क्रम सूची में शामिल नहीं किया है। 1 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है। इससे पहले पार्टियां विधानसभा सचिवालय में अपने विधायकों की सिटिंग अरेंजमेंट की सूची देती है।

कांग्रेस ने अपनी सूची में इन दोनों विधायकों को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही पार्टी बदलने के बाद विधायकों ने भी अपना इस्तीफा नहीं दिया। दल-बदल कानून के चलते कांग्रेस से बीजेपी में आने के कारण रावत और सप्रे को अपनी विधायकी गंवानी होगी।

इसके बाद दोनों सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे। हालांकि जब तक ये विधायक इस्तीफा नहीं दे देते या विधानसभा अध्यक्ष इन्हें बर्खास्त नहीं कर देते, तब तक दोनों सदन में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने इन्हें अपने साथ बैठाने से मना कर दिया है। ऐसे में सचिवालय को इनके लिए अलग से बैठने का इंतजाम करना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर CM मोहन यादव आज रहेंगे जबलपुर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधायक बर्खास्त

Tags:
  • मानसून सत्र
  • रामनिवास रावत
  • दल बदल कानून
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
  • निर्मला सप्रे
  • विधायकों को बर्खास्त
  • congress mla dismiss
  • विधानसभा आसन क्रम सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच