एमपी में मेगा प्रोजेक्ट पर करोड़ों की बर्बादी, नहरें सूखी, घरों तक नहीं पहुंचा नल से जल

Sanjay Sharma | May 05, 2026, 23:04 IST
Share
mp-water-project-scam-canal-nal-jal-failure-contractor-payment
mp-water-project-scam-canal-nal-jal-failure-contractor-payment

एमपी में जल परियोजनाओं में करोड़ों का बजट बहा। सागर, छतरपुर, विदिशा, दमोह समेत दर्जनभर जिलों में न नहरों से खेतों को पानी मिला, न नल से घरों तक जल। आधे-अधूरे काम पर ठेकेदार भुगतान लेकर भागे। अफसरों ने कमीशन कमाया। जांच शुरू पर नतीजा नहीं।

News in Short

  • सागर: 42 करोड़ की नहर बनी, पानी खेत तक नहीं पहुंचा
  • छतरपुर: नल-जल योजना में पाइपलाइन गायब, टंकी खाली
  • विदिशा: 18 करोड़ की योजना में आधे गांव प्यासे रहे
  • दमोह: ठेकेदार आधा काम कर 9 करोड़ लेकर फरार
  • दर्जन भर जिलों में जांच शुरू, लेकिन अंजाम उजागर नहीं

News in Detail

BHOPAL. मध्य प्रदेश में जल ही जीवन का नारा फाइलों में तो गूंज रहा है, लेकिन जमीन पर करोड़ों का बजट पानी में बह गया। सागर, छतरपुर, विदिशा, दमोह समेत दर्जनभर जिलों में सिंचाई नहरों और नल-जल योजना में भारी गड़बड़ी सामने आई है। न नहरों से खेतों तक पानी पहुंचा, न नलों से घरों तक जल। ठेकेदार आधे-अधूरे काम पर पूरा भुगतान लेकर भाग गए, अफसरों ने कमीशन से मुनाफा कमाया। सरकार ने जांच शुरू कराई, पर एक भी मामला अंजाम तक नहीं पहुंचा। ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

ऐसे लग रहा बड़ी परियोजनाओं में पलीता

1. सागर: जिले में बीना नदी पर 42 करोड़ की लागत से नहर परियोजना निर्माणाधीन है। इससे 12 गांवों के 3 हजार हेक्टेयर रकबे में खेतों में सिंचाई होगी। 2023 में काम पूरा दिखाकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। जबकि नहर में दरारें हैं, माइनर-डिस्ट्रीब्यूटरी बनी ही नहीं। किसानों का कहना है कि एक बूंद भी पानी खेत तक नहीं पहुंचा है। शिकायतों के बाद इसकी जांच भी शुरू हुई और तथ्यों को छिपाकर निर्माण एजेंसी को क्लीन चिट दे दी गई।

2. छतरपुर: जल जीवन मिशन के तहत छतरपुर में बड़ामलहरा जनपद की 22 पंचायतों में 28 करोड़ की नल-जल योजना स्वीकृत हुई। 2024 में काम पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया। जबकि हकीकत में न तो पाइप लाइन बिछी और न ही टंकियों को पानी से भरा गया। ग्राम पंचायत सरवई में टंकी बनाकर छोड़ दिया गया। गांव में अब भी हैंडपंप से पानी की पूर्ति हो रही है। यहां भी ठेकेदार ने 60% भुगतान लेकर काम छोड़ दिया।

3. विदिशा: जिले की ग्यारसपुर तहसील में 18 करोड़ की समूह नल-जल योजना 2022 में शुरू हुई। 37 गांवों को जोड़ना था। 2025 तक सिर्फ 14 गांवों में आधी - अधूरी पाइप लाइन बिछ सकी। अधूरी तैयारी के बीच टेस्टिंग करने पर पाइप फट गए और अब से ये काम अटका है। वहीं ठेकेदार 16 करोड़ लेकर भाग चुका है। वहीं कलेक्टर के आदेश पर शुरू हुई जांच 8 माह से फाइलों में ही दबी है।

4. दमोह: हटा तहसील में केन नदी से लिफ्ट इरिगेशन योजना 9.2 करोड़ में स्वीकृत हुई और 2023 में 80% भुगतान कर दिया गया। मौके पर सिर्फ पंप हाउस की दीवार खड़ी है। न पाइप लाइन, न बिजली कनेक्शन, न नहर। ठेकेदार ने काम बंद कर दिया और पेमेंट लेकर गायब हो गया। जल संसाधन विभाग के ईई ने दबाव में बिल पास किए। ईओडब्ल्यू जांच कर रही है, पर गिरफ्तारी नहीं हुई।

5. टीकमगढ़: टीकमगढ़ की जतारा तहसील में 14 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई योजना में तालाब गहरीकरण और पाइपलाइन बिछनी थी। 2024 में काम पूर्ण बताया गया। हकीकत में तालाब की गहराई 2 फीट भी नहीं बढ़ी। पाइपलाइन के नाम पर पुराने पाइप डाल दिए। किसानों को पानी नहीं मिला। शिकायत पर टीम गई तो एमबी बुक गायब मिली। ठेकेदार ने 30% कमीशन अफसरों को देकर फाइल क्लियर कराई।

ग्राफिक्स से समझें पूरा मामला

f7b18ee0-783
f7b18ee0-783


जांचें शुरू, नतीजा शून्य

पिछले 2 साल में सागर, छतरपुर, विदिशा, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी में जल परियोजनाओं की जांच शुरू हुई। ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त और विभागीय जांच चल रही हैं। पर एक भी अफसर निलंबित नहीं हुआ, न ठेकेदार ब्लैकलिस्ट। फाइलें दबा दी गईं। ग्रामीणों का कहना है कि “पानी के नाम पर सिर्फ कागज गीले हुए, हमारे खेत-घर सूखे रह गए।” जल जीवन मिशन और सिंचाई योजनाओं में 2020 से 2025 तक एमपी में 18 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुए, पर 40% से ज्यादा योजनाएं फेल हैं।

यह खबरें भी पढ़ें..

दिल्ली मॉडल पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला

10 मई को एमपी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है कारण?

जल्द ही बदलेगा एमपी का लेबर कानून, गिग वर्कर्स को पहली बार मिलेगी सुरक्षा

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब बेसिक गणित वाले भी ले सकेंगे 11वीं में मैथ्स

नल-जल योजना के काम | नल-जल योजना ठप

Tags:
  • लोकायुक्त
  • ईओडब्ल्यू
  • जल जीवन मिशन
  • नल-जल योजना ठप
  • सागर
  • नल-जल योजना के काम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा