MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून पकड़ रहा जोर, गर्मी से राहत

Shreya Nakade | Jun 30, 2024, 07:52 IST
Share
mp weather 30 june
mp weather 30 june

मध्‍य प्रदेश में तेज बारिश का दौर बरकरार है। मानसूनी बारिश में राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर जिले भीग रहे हैं। आज भी बारिश का यह ट्रेंड बरकरार रहेगा...

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून अब जोर पकड़ चुका है। शनिवार को राजधानी भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

रविवार को भी बारिश का यही ट्रेंड बरकरार रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। ज्यादा बारिश उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में होगी। अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश के अनुमान हैं।

3 सिस्टम एक्टिव

प्रदेश भर में तेज बारिश की वजह तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम्स का एक्टिव होना है। इन सिस्टम का असर पूरे प्रदेश में पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम के ये तेवर बरकरार रहने की उम्मीद है।

पचमढ़ी सबसे ठंडा

बारिश के बाद प्रदेश भर में ठंडक आ गई है। हालांकि नमी अभी भी बरकरार है। शनिवार को पचमढ़ी 26.8 डिग्री टेंपरेचर के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा सिवनी में 27.2 डिग्री और मलाजखंड में 28.5 डिग्री टेंपरेचर रहा।

ये खबर भी पढ़िए...

Virat Kohli : चैंपियन बनते T20 से संन्यास का ऐलान, आखिरी मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

भोपाल में 1 इंच से ज्यादा बारिश

शनिवार को राजधानी भोपाल में शाम तक 1 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश हुई। बालाघाट के मलाजखंड और सिवनी में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खजुराहो और उमरिया में 1 इंच बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव ने 28 जवानों को दिया प्रमोशन, मुठभेड़ में नक्सलियों को मारा, मिला सम्मान

तेज बारिश का अलर्ट-

मध्य प्रदेश के इन शहरों में रविवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है- भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, उमरिया, बालाघाट।

ये खबर भी पढ़िए...

अमरवाड़ा की जंग : सीएम का ऐलान- डूब क्षेत्र वालों को मुआवजा देंगे, सिंगोडी को बनाएंगे नगर परिषद

आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश-

मध्य प्रदेश के इन शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं- इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर,-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी।

ये खबर भी पढ़िए...

IND vs SA T20 Final : भारत ने 7 रन से जीता टी 20 वर्ल्ड कप, हार के मुंह से छीनकर लाए जीत

मध्य प्रदेश में बारिश

Tags:
  • MP Weather update
  • मानसून
  • मध्य प्रदेश में बारिश
  • बारिश
  • मध्य प्रदेश में मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा