एमपी में 8 दिन पहले पहुंचेगा मानसून एंट्री, 27 से 30मई तेज बारिश और ओले का अलर्ट

Rohit Sahu | May 27, 2025, 15:58 IST
Share
Mp weather updates
Mp weather updates

नौतपे के तीसरे दिन भी मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने 30 मई तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में 27 मई से बारिश का दौर शुरू होगा। मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में यह असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस मौसम बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। वहीं मानसून भी तेजी से एमपी की तरफ बढ़ रहा है।

मॉनसून की रफ्तार तेज, MP में जल्दी दस्तक के आसार

केरल में प्रवेश के बाद मॉनसून की गति तेज बनी हुई है। 15 दिन पहले ही मॉनसून महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे पहुंच चुका है। अब यह धीरे-धीरे मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 से 7 जून के बीच मानसून एमपी पहुंच सकता है। इस बार एमपी में मानसून 8 से 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है।

प्री-मॉनसून बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

एमपी में नौ तपों का आज तीसरा दिन भी ठंडक भरा रहा है। झाबुआ, मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बैतूल, अनूपपुर, रीवा, शहडोल में बारिश हो रही है। साथ ही नीमच, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन और खरगोन में भी बादल बरस रहे हैं।
प्री-मॉनसून बारिश से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

यह भी पढ़ें,,,Weather Update : प्री-मानसून कराएगा जोरदार बारिश... कई जिलों में अलर्ट जारी

इन सिस्टम के एक्टिव होने से बारिश के आसार

इस समय दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक के ऊपर कम दबाव का सिस्टम सक्रिय है, जो धीरे-धीरे पूर्व की दिशा में बढ़ रहा है। यह सिस्टम ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका रेखा) के रूप में फैला हुआ है, जिससे मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी मौसम पर प्रभाव देखा जा रहा है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर गुजरात के ऊपर भी हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवातीय हलचलें देखी गई हैं। इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें...समय से पहले महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, मध्य प्रदेश अब ज्यादा दूर नहीं

इस बार सामान्य से बेहतर बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 104% से 106% तक बारिश की संभावना जताई है। इस बार जबलपुर और शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, चंबल, इंदौर में भी बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।
2023 में जहां 25 से ज्यादा जिलों में कम बारिश हुई थी, वहीं 2024 में 44 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हुई थी।
इस बार अच्छी बारिश से कृषि क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिल सकता है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP weather Forecast | एमपी में मानसून की एंटी | एमपी में मॉनसून | बारिश का अलर्ट | आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather Forecast
  • एमपी में मॉनसून
  • बारिश का अलर्ट
  • एमपी में मानसून
  • बारिश
  • एमपी में मानसून की एंटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई