MP Weather: 2 से 3 दिन में बढ़ जाएगी ठंड, सर्द हवाओं का आसार

Madhav Singh | Published:
Share
mp weather started cool
mp weather started cool

प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में ठंड का असर तेज होने की संभावना है। उत्तर की तरफ से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो सकता है, जिससे पारा तेजी से नीचे आ सकता है। पिछले 6 दिनों से राजधानी में मौसम एक समान बना हुआ है।

प्रदेश में मौसम बहुत जल्द तेजी से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में टेम्प्रेचर में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर से ठंडी हवाओं का आना जल्द शुरू हो सकता है। इससे तापमान तेजी से नीचे चला जाएगा। पिछले 6 दिनों से राजधानी भोपाल में दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन अब बहुत जल्द शीत लहर शुरू होने वाली है।

दो से तीन दिन में तेज हो सकता है ठंड का असर

दो-तीन दिन में ठंड का असर तेज हो सकता है। आने वाले दिनों में पारा तेजी से नीचे आ सकता है। इससे तापमान 14 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन दो-तीन दिन बाद उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो सकता है। इन हवाओं से टेम्प्रेचर तेजी से नीचे चला जाएगा और ठंड का असर तेज हो जाएगा।

MP Weather : प्रदेश में 15 से बढ़ जाएगी ठंड, कई शहरों का तापमान लुढ़का

दो घंटे तक छाई रही धुंध

वहीं बात करें रविवार की तो राजधानी में करीब दो घंटे तक धुंध छाई रही। इससे विजिबिलिटि में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। बताते चलें कि सुबह करीब 7 बजे के आस-पास विजिबिलिटि 2000 मीटर रह गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

भोपाल : 10 नवंबर के बाद ही तेज सर्दी, इस बार भी ऐसे ही ट्रेंड के आसार

पिछले 6 दिनों से मौसम एक समान

राजधानी भोपाल में मौसम ने पिछले एक हफ्ते से ज्यादा बदलाव नहीं किया है। करीब 6 दिनों से मौसम एकसमान बना हुआ है। दिन का तापमान वही 32 से 34 डिग्री के आस-पास और रात का तापमान करीब 17 से 19 डिग्री के बीच चल रहा है। रविवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री रहा। इसके अलावा धूप तेज होने के कारण उमस भी बनी रही। हालांकि शनिवार की तुलना में दिन के तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है। रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में केवल 0.2 डिग्री की गिरावट देखी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम समाचार
  • एमपी मौसम विभाग
  • एमपी मौसम समाचार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर