MP में झुलसा देगी गर्मी, मई में 48 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, पहले हफ्ते में होगी बारिश

Rohit Sahu | Published:
Share
mp news weather update
mp news weather update

मध्यप्रदेश में मई की शुरुआत में आंधी-बारिश और ओले से हो रही है। लेकिन अंत में तापमान 48°C के पार पहुंचने की संभावना है। यह महीना एमपी वालों को खूब जलाएगा।

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में मई की शुरुआत मौसम के अजब-गजब मिजाज के साथ हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलों की बौछार देखने को मिली। वहीं, शाजापुर में आंधी की रफ्तार 73 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे तेज गति रही। वहीं इस महीन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मई का महिना इतना गर्म होगा की बाहर निकलते ही शरीर की त्वचा झुलसने लगे।

तेज हवाओं ने मचाई तबाही

बुधवार को बैतूल जिले के पिपरिया गुरुवा गांव में तेज आंधी के चलते बीएसएनएल का 100 फीट ऊंचा टावर जमींदोज हो गया। इस हादसे में चार बैलों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इधर, इंदौर में शाम को तेज हवा के झोंकों से पेड़ गिर गया और भोपाल में भी 4 बजे के बाद घने बादल छा गए।

गुरुवार को इन जिलों में आंधी बारिश

गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिंडौरी जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसमें कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। साथ ही नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, हरदा, रतलाम, खंडवा, देवास, सीहोर, अनूपपुर और नर्मदापुरम में हल्की बारिश दर्ज की गई।

भीषण गर्मी का ट्रेंड कायम, 10 सालों से मई में रिकॉर्ड टूटे

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में मई का महीना सबसे अधिक गर्म रहता है। पिछले एक दशक में प्रदेश के राजस्थान और उत्तरप्रदेश सीमा से सटे जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस बार भी गर्मी उसी दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें...Weather Report : 1 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

शुरुआत में राहत, लेकिन अंत में झुलसा देगा सूरज

जहां मई के पहले सप्ताह में आंधी और बारिश कुछ राहत दे सकती है, वहीं अंतिम सप्ताह में तापमान में तीव्र बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान दिन में हीटवेव चलेगी और रातें भी गर्म रहेंगी। इस महीने में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इतनी गर्मी में शरीर झुलसने लगता है। 10 मिनट भी सीधे धूप लगने पर इंसान बीमार बड़ सकता है और पानी की कमी से ब्रेन काम करना बंद कर सकता है।

weather summer
weather summer


1 से 4 मई के बीच बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट

मई के पहले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम की रंगत बदली रहेगी। 1 से 4 मई तक सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण इन इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें...लू और बारिश का डबल अटैक! आंधी-पानी से कांपेगा एमपी, जानें मौसम का हाल

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


MP News | MP weather | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | heatwave | heatwave warning | mp heatwave alert | मध्य प्रदेश का मौसम | मध्य प्रदेश का मौसम आज | एमपी का मौसम

Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम आज
  • MP News
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather Forecast
  • heatwave warning
  • mp weather alert
  • heatwave
  • mp heatwave alert
  • मौसम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर