MP Weather : प्रदेश के मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव लगातार जारी

Sandeep Kumar | Nov 11, 2024, 06:27 IST
Share
MP weather update
MP weather update

एमपी में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट न होने के कारण सर्दी नहीं पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा हो सकता है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा हो सकता है। महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं प्रदेश के नर्मदापुरम और भोपाल में धुंध की वजह से दृश्यता में कमी आई है। दिन में गर्मी और शाम को सर्दी से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है, खासतौर से वायरल फीवर और सांस की बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है।

MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट

सामान्य से अधिक तापमान

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक हवाएं उत्तरी और उत्तरी पूर्वी हैं, लेकिन उत्तर भारत में बर्फबारी नहीं होने की वजह से ठंड प्रदेश तक नहीं पहुंच रही। पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और सागर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बड़वानी में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड

सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम

दिन में गर्मी और शाम को ठंड वाला मौसम का असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि अचानक ठंड में निकलने की वजह से लोगों को कोल्ड, वायरल फीवर, और सांस की बीमारियां तुरंत जकड़ लेती हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से अचानक ठंड में नहीं निकलना चाहिए। शाम को बिना गर्म कपड़े पहने आने-जाने से भी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को धूल और धुआं से दूर रहना चाहिए।

MP मानसून : आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, 20 से बढ़ सकती है ठंड

15 नवंबर से हो सकता है तापमान में गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वहीं रात के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। वर्तमान में भी ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे लच रहा है।

पचमढ़ी की सबसे ठंडी रात

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की सबसे ठंडी रातें हैं। रात पचमढ़ी में रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर 13, भोपाल 15, राजगढ़ 15, रायसेन 16, रीवा 16 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी सर्दी
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सर्दी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज