MP Weather Report: उत्तर भारत की बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में 3 से 4 डिग्री तक गिरा पारा

Sandeep Kumar | Nov 13, 2025, 16:34 IST
Share
MP Weather Report
Photograph: (thesootr)

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रदेश के अनूपपुर और बालाघाट में दो दिन से कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

BHOPAL. हिमालयी इलाकों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर दिखने लगा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से ठंडी हवा एमपी की ओर बढ़ रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान गिरा है। 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

अनूपपुर और बालाघाट में दो दिन से कोल्ड डे जैसी स्थिति है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया और सिवनी में ठंडी हवा चलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (13 नवंबर): मध्यप्रदेश का चढ़ेगा पारा, उत्तर भारत में बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर

मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का असर एमपी पर पड़ रहा है। गुरुवार सुबह कई शहरों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में सबसे महंगे MPM होम्स 700 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर कोर्ट ने लगाई रोक

इन जिलों में गिरा पारा

राजगढ़ में तापमान 7.4 डिग्री के साथ सबसे कम रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 और भोपाल में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, पन्ना, उमरिया और सिवनी में शीतलहर चलने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहले ही सक्रिय हो गया है। इसके कारण उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश बढ़ी है। ठंडी उत्तरी हवा ने एमपी में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल में बुधवार रात तापमान 8.4°C दर्ज हुआ। यह पिछले 10 सालों का नवंबर का सबसे कम तापमान है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

नवंबर में ठंड और बारिश का ट्रेंड

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से नवंबर में ठंड के साथ हल्की बारिश का ट्रेंड रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम बना है। इस साल अक्टूबर तक में मध्यप्रदेश में औसत से 121% ज्यादा बारिश हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Report: नवंबर में ही कड़ाके की ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे

क्या है वेस्टर्न डिस्टरबेंस

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सर्दियों में पश्चिमी और उत्तरी भारत में बारिश लाता है। यह कम दबाव वाला सिस्टम है। यह ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर भारत पहुंचता है। यह वायुमंडल की ऊपरी परतों में नमी के साथ बहता है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
  • शीतलहर का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा