50ab39b1-d8b
मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 21, 2025, 06:30 IST
मौसम का हाल
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंड का प्रकोप कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में थे। अब अचानक ठंड का असर कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मंडला, शहडोल, पचमढ़ी, बालाघाट और उमारिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मंडला में 5.0 डिग्री और उमारिया में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
![50ab39b1-d8b]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 93 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 158, इंदौर में 162, जबलपुर में 174 और ग्वालियर में 147 है।
![b9f27787-c20]()
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ठंडी हवाओं का असर है। कई जिलों में तापमान बढ़ा है। आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा। सतना, मैहर, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड और निवाड़ी में हल्का कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
b9f27787-c20
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav