MP Weather Report : हवा की रफ्तार सुस्त, इन जिलों में दिखेगा मानसून का रंग

Ravi Singh | Jun 28, 2024, 22:17 IST
Share
MP Weather Report
MP Weather Report

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हवा की रफ्तार धीमी हो गई है। पहले 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई जिलों में हवा चल रही थी, जो अब घटकर अब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो गई है।

MP Weather Report :MP Weather Report : एमपी में हवा की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त हो रही है। अब मानसून कई जिलों में अपना रंग दिखाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवा की रफ्तार धीमी

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हवा की रफ्तार धीमी हो गई है। पहले 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई जिलों में हवा चल रही थी, जो अब घटकर अब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो गई है।

भोपाल में चल रही तेज हवा

राजधानी भोपाल में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। आगर और शाजापुर में 41 किमी प्रति घंटा, अशोक नगर और गुना में 35 किमी प्रति घंटा, ग्वालियर और नीमच में 34 किमी प्रति घंटे की गति से हवा झारोके खा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, जानें कैसे प्रकट होते हैं बाबा बर्फानी

यहां हवा की रफ्तार धीमी

बड़वानी में 32 किमी प्रति घंटा, दतिया में 30 किमी प्रति घंटा और राजगढ़ में 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसी प्रकार पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो जबलपुर में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

8वीं पास अमन ने सेना के लिए बनाई हाईटेक रोबोटिक गन, 5 किमी दूर से दुश्मन ढेर

खजुराहो में 47 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. इसके अलावा छिंदवाड़ा में 37, बालाघाट में 35, छतरपुर में 34, दमोह में 32, कटनी और सिंगरौली में 30, सागर और रीवा में 28, मंडला में 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सिवनी, डिंडोरी में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा सीहोर, देवास, शाजापुर, मंडला, छिंदवाड़ा, उज्जैन, बालाघाट, अनूपपुर, आगर मालवा, नीमच, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, अशोक नगर में मध्यम बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रवेश नीति : मप्र के स्कूलों में नौवीं कक्षा में 13 साल से कम उम्र के छात्र नहीं ले सकेंगे प्रवेश

हल्की बारिश की संभावना

प्रदेश के शिवपुरी, छतरपुर, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, शहडोल, उमरिया, अलीराजपुर, रतलाम, हरदा, नरसिंहपुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने के बाद अब मानसून और भी जोर पकड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में मंत्रालय से नॉन परफॉर्मिंग आईएएस बाहर, ईमानदार अधिकारियों को जगह

Tags:
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश में बारिश
  • MP weather report update
  • एमपी में मानसून की एंटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती