MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में लौटेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 14, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर थम चुका है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 सितंबर से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश के 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर फिलहाल प्रदेश से दूर है। हालांकि, आने वाले दिनों में इनके असर की वजह से इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में बारिश की संभावना बनती हुई दिख रही है।
आइए आगे जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम...
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.2°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 34.6°C डिग्री, उज्जैन में 30.9°C डिग्री और जबलपुर में 31°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.8 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.1 डिग्री, सतना में 34.0 डिग्री और शहडोल में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
![e374e648-ab7]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 41.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 115 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 34.4 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के बिलहरी में 105.0 मिमी, लालबर्रा में 89.5 मिमी, सौसर में 54.5 मिमी, बिछिया में 38.2 मिमी, कटंगी में 35.3 मिमी और बरघाट में 34.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![f30c1754-07c]()
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मानसून ट्रफ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, लेकिन ये प्रदेश से दूर हैं। इसके कारण कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है, जबकि अन्य हिस्सों में सूखा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इन सिस्टम्स के पास आने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति में बदलाव आ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। बड़वानी, खरगोन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, प्रदेश के अन्य सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लोगों को मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।
मानसून, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर फिलहाल प्रदेश से दूर है। हालांकि, आने वाले दिनों में इनके असर की वजह से इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में बारिश की संभावना बनती हुई दिख रही है।
आइए आगे जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम...
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.8 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.1 डिग्री, सतना में 34.0 डिग्री और शहडोल में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
e374e648-ab7
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 34.4 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के बिलहरी में 105.0 मिमी, लालबर्रा में 89.5 मिमी, सौसर में 54.5 मिमी, बिछिया में 38.2 मिमी, कटंगी में 35.3 मिमी और बरघाट में 34.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
f30c1754-07c
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
इसके अलावा, प्रदेश के अन्य सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लोगों को मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari