MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 15, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया सिस्टम सक्रिय होने से अगले 60 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
रविवार को इसका असर राजधानी भोपाल, जबलपुर, बैतूल, पचमढ़ी, राजगढ़ और नर्मदापुरम के इटारसी में भी देखने को मिला, जहां तेज बारिश हुई। 15-16 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.2°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 35.6°C डिग्री, उज्जैन में 30.9°C डिग्री और जबलपुर में 31°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.0 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.8 डिग्री, दतिया में 34.6 डिग्री और सतना में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 41.9 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 115 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 34.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के बैहर में 80.0 मिमी, जैसीनगर में 39.3 मिमी, उदयपुरा में 36.0 मिमी, गैरतगंज में 35.6 मिमी, शाहनगरमें 34.4 मिमी और गाडरवारा में 31.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर को सुबह 8:30 बजे उत्तरी तेलंगाना और पास के विदर्भ में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसका चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी. ऊंचाई तक फैला हुआ है और यह दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अब ये परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में विदर्भ और उसके आस-पास के इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, ये ऊपर की हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर की ओर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 15 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सागर, रायसेन, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, बैतूल और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान, मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही, सड़कों पर जलभराव और यातायात में रुकावटें आने की आशंका भी जताई गई है।
ये भी पढ़ें... मौसम पूर्वानुमान 15 सितंबर : पश्चिमी भारत में गर्मी, केरल में भारी बारिश और MP में हल्की बारिश
रविवार को इसका असर राजधानी भोपाल, जबलपुर, बैतूल, पचमढ़ी, राजगढ़ और नर्मदापुरम के इटारसी में भी देखने को मिला, जहां तेज बारिश हुई। 15-16 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.0 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.8 डिग्री, दतिया में 34.6 डिग्री और सतना में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 34.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के बैहर में 80.0 मिमी, जैसीनगर में 39.3 मिमी, उदयपुरा में 36.0 मिमी, गैरतगंज में 35.6 मिमी, शाहनगरमें 34.4 मिमी और गाडरवारा में 31.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर को सुबह 8:30 बजे उत्तरी तेलंगाना और पास के विदर्भ में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसका चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी. ऊंचाई तक फैला हुआ है और यह दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अब ये परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में विदर्भ और उसके आस-पास के इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, ये ऊपर की हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर की ओर बढ़ सकता है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान, मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही, सड़कों पर जलभराव और यातायात में रुकावटें आने की आशंका भी जताई गई है।
ये भी पढ़ें... मौसम पूर्वानुमान 15 सितंबर : पश्चिमी भारत में गर्मी, केरल में भारी बारिश और MP में हल्की बारिश
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग