MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव, इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 22, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। यहां कई जगह हल्की बौछारें और रिमझिम बारिश हो रही हैं।
भोपाल, इंदौर समेत मध्यप्रदेश के 25 जिलों में रविवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि नरसिंहपुर, शिवपुरी और खरगोन में आधा इंच पानी गिरा।
इसके अलावा भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, मऊगंज, गुना, डिंडौरी में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन लोकल सिस्टम की एक्टिविटी के कारण भी बारिश हो रही है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 35.5°C डिग्री, उज्जैन में 32.9°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.0 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.5 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 35.0 डिग्री, खजुराहो में 34.8 डिग्री, मुरैना में 34.6 डिग्री और दतिया में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 36 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.5 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के नागदा में 82.0 मिमी, निवाली में 76.8 मिमी, गौहरगंज में 68.0 मिमी, तिरला में 67.0 मिमी, मनावर में 61.0 मिमी और गंधवानी में 57.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बनने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 सितंबर को एक और नया चक्रवात बनने की संभावना है, जिससे बारिश के गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस बीच, रविवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई।
आज का मौसमः मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 7 जिलों- बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और धार में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान ( 22 सितंबर ) : MP समेत उत्तर भारत में हल्की तो दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
भोपाल, इंदौर समेत मध्यप्रदेश के 25 जिलों में रविवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि नरसिंहपुर, शिवपुरी और खरगोन में आधा इंच पानी गिरा।
इसके अलावा भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, मऊगंज, गुना, डिंडौरी में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन लोकल सिस्टम की एक्टिविटी के कारण भी बारिश हो रही है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.0 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.5 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 35.0 डिग्री, खजुराहो में 34.8 डिग्री, मुरैना में 34.6 डिग्री और दतिया में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 36 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.5 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के नागदा में 82.0 मिमी, निवाली में 76.8 मिमी, गौहरगंज में 68.0 मिमी, तिरला में 67.0 मिमी, मनावर में 61.0 मिमी और गंधवानी में 57.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बनने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 सितंबर को एक और नया चक्रवात बनने की संभावना है, जिससे बारिश के गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस बीच, रविवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान ( 22 सितंबर ) : MP समेत उत्तर भारत में हल्की तो दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman