MP Weather Update : MP में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में होगी जोरदार बारिश

Sandeep Kumar | Aug 21, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather
MP Weather

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मौसम विभाग ने 21 अगस्त को मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिले में अब तक 38.3 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जबकि 1 अगस्त से 100 मिमी ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, MP से एक मानसून ट्रफ गुजर रहा है। इसके साथ दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो ट्रफ और एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 21 और 22 अगस्त को सिस्टम स्ट्रांग होगा, जिससे गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे बाद मौसम का 'स्ट्रांग सिस्टम' बनेगा। 16 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश होगी।

एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय होते ही दोपहर को भारी बारिश शुरू हो गई। सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर होते ही धूप की तपिश बढ़ गई। उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच शहरों के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। ग्वालियर में 35.0 डिग्री, दतिया में 34.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.4 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 34.0डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

1b88e28b-f9c
1b88e28b-f9c


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 32.0 इंच बारिश हो चुकी है।

दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग में सिस्टम की एक्टिविटी कम देखने को मिलीं। इस वजह से दोनों संभाग के 15 में से 9 जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।

बुधवार को MP के कन्नौद में 109 मिमी, किरनापुर में 84 मिमी, परसवाड़ा में 79.3 मिमी, बैहर में 79.0 मिमी, केवलारी में 78.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

27153fde-eb5
27153fde-eb5


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है, जिसके कारण रतलाम समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। इसके अलावा, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय हैं। 21-22 अगस्त को इन सिस्टम्स की गतिविधि अधिक मजबूत रहेगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • एमपी में बारिश
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • तेज बारिश
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google