MP Weather Update: मध्यप्रदेश में वेदर सिस्टम मजबूत, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 28, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 28 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश का दौर बना रहा, जिससे कई इलाकों में आधा इंच पानी गिरा। इंदौर, उज्जैन, और श्योपुर में बारिश हुई, जबकि उज्जैन में शाम को तेज बारिश ने स्थिति को बदल दिया।

सागर, शाजापुर, मंदसौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, खरगोन और रतलाम में भी हल्की बारिश हुई, जबकि भोपाल में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बादल छा गए और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। नर्मदापुरम में तवा डैम का एक गेट खोला गया।

मध्यप्रदेश में मानसून के टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। इसके असर से प्रदेशभर में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.5 डिग्री, इंदौर में 30.3 डिग्री, ग्वालियर में 33.7 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.8 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 36.3 डिग्री, खजुराहो में 35.0 डिग्री, ग्वालियर में 33.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री और दतिया में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।

bfe74ae7-bed
bfe74ae7-bed

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 35.6 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 1.4 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.6 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

बुधवार को MP के संजीत में 100.0 मिमी, सुवासरा में 78.4 मिमी, खालवा में 70.0 मिमी, सैलाना में 66.0 मिमी, बड़ौद में 55.0 मिमी और गुना में 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

4be3da2e-6e9
4be3da2e-6e9

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अगस्त से मौसम प्रणाली मजबूत हो सकती है, जिसके कारण मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम प्रणालियों की स्थिति के अनुसार, मानसून ट्रफ बीकानेर, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए ओडिशा तट के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव के केन्द्र तक फैला हुआ है। यह प्रणाली दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके अलावा, एक अन्य मानसून ट्रफ मध्य मध्यप्रदेश से पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दक्षिण पंजाब तक फैला हुआ है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से जुड़ा हुआ है।

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने 28 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है, क्योंकि भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम | भारी बारिश का अलर्ट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | imd weather update | imd weather report

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • imd weather update
  • imd weather report
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती