मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 16, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather report 15 march
MP Weather report 15 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले गुरुवार को तापमान 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 39 डिग्री के आसपास रहा जबकि सतना की रात सबसे गर्म रही और तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही साथ लू भी चल सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 15 march
MP Weather Temperature Report 15 march

मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 122, जबलपुर में 139 और भोपाल में 141 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 15 march
Air Quality Meters 15 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 16 मार्च यानी रविवार को मौसम में गर्मी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप में गर्मी बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अनुमान जताया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
  • heatwave
  • mp heatwave alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग