MP के 6 जिलों में हल्की आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 01, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Temperature Report 31 march
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में रविवार के मुकाबले सोमवार को पारा में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले सोमवार को तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस छतरपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और सामान्य ही देखने को मिला। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश में मंडला में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 37 डिग्री के आसपास ही रही। नर्मदापुरम की रात सबसे गर्म रही और तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पूरे प्रदेश में सोमवार के मुकाबले गर्मी में कमी होने और कई इलाकों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, उमरिया की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर उमरिया की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उमरिया शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 94 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 133, इंदौर में 136 और जबलपुर में 134 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री घटने का अनुमान मोसम विभाग द्वारा जताया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती