MP के इन जिलों में लू का अलर्ट, पारा जाएगा 41 के पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 09, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 8 april
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। उज्जैन में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसके अलावा, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सागर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा-धार में 26.4 डिग्री, खरगोन में 25.4 डिग्री, रतलाम में 25 डिग्री और गुना में 24.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य शहरों में नर्मदापुरम में 24.2 डिग्री, इंदौर-दमोह में 23.2 डिग्री, सतना में 23.1 डिग्री और रीवा में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 22.4 डिग्री, उज्जैन में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 21.4 डिग्री और जबलपुर में 20.2 डिग्री तापमान रहा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में 22 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहा। सागर की रात सबसे गर्म रही और तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पूरे प्रदेश में कई जिलों में गर्मी बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 8 april
MP Weather Temperature 8 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं देवास शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 76 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 161, भोपाल में 169 और इंदौर में 184 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 8 april
Air Quality Meters 8 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवा की गति 12-14 किमी/घंटा के आसपास रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है, लेकिन राज्य भर में मौसम सूखा रहने की संभावना है। धार, सागर, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है। रात के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है, और सागर और खरगोन जैसे क्षेत्रों में तापमान 25°C से अधिक रह सकता है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा