MP Weather Update: नौतपा की ठंडी शुरुआत, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 26, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 26 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के पहले दिन भारी गर्मी की जगह आंधी-बारिश ने दस्तक दी। रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिसमें मंडला में लगभग आधा इंच पानी गिरा।

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में कमी आई। अधिकांश समय बादल छाए रहे और केवल भोपाल में थोड़ी देर के लिए धूप निकली। वहीं, खजुराहो में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

रविवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। अमरकंटक में तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

410d8567-9c6
410d8567-9c6


मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 82, भोपाल में 116 और इंदौर में 116 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

7d55bcb8-328
7d55bcb8-328


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कई मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, जिनमें दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन शामिल हैं, जिससे मौसम में बदलाव जारी है। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



एमपी मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi | MP Weather update

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा