MP Weather Update: एमपी में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 30, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 30 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में नौतपा के पांचवें दिन भी मौसम ने आंधी-बारिश का रूप दिखाया। गुरुवार को छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर और गुना सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी हुई।

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहो में 14 मिमी, सतना में 8 मिमी और गुना में 0.1 मिमी बारिश हुई। गुना, ग्वालियर और खजुराहो में तापमान सबसे अधिक रहा।

पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा में 26 मिमी, रतलाम में 23 मिमी, धार में 22.2 मिमी, मलाजखंड में 18.6 मिमी, दमोह में 18 मिमी, मंडला में 12.2 मिमी, खरगोन में 10.2 मिमी, उज्जैन में 9.8 मिमी, नरसिंहपुर में 9 मिमी, खंडवा में 4 मिमी और इंदौर में 1.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

गुरुवार को ग्वालियर, खजुराहो, गुना, टीकमगढ़, शिवपुरी और रतलाम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। ग्वालियर और गुना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। टीकमगढ़ में पारा 41.5 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री और रतलाम में 40 डिग्री सेल्सियस था।

बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, ग्वालियर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

8e2c3115-9be
8e2c3115-9be

मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं उज्जैन शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 141 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 104, भोपाल में 109 और इंदौर में 123 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

8a2acf7d-9ca
8a2acf7d-9ca

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय है। इन प्रणालियों के चलते अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 जून तक प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा।

इन जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और जबलपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | MP Weather update | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • मध्य प्रदेश मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग