MP Weather Update: 10 जून को आएगा मानसून, कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Published:
Share
MP Weather Temperature Report 7 june
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में लगातार 43वें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में प्री-मानसून बारिश हुई। बड़वानी जिले के सेंधवा में दो घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे नदी और नाले उफान पर आ गए। नर्मदापुरम में भी दोपहर के समय मौसम में बदलाव आया और यहां करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इंदौर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने 8 जून को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है। वहीं, 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लू का प्रभाव रहने की चेतावनी दी है। वहीं, रविवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

कई जिलों में दिन के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। प्रदेश के पचमढ़ी में तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रायसेन में 34 डिग्री, अमरकंटक में 34.5, सिंगरौली में 35.8 और इंदौर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शनिवार को गुना सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नर्मदापुरम में 39.9 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 39.5 डिग्री, खजुराहो में 39.4 डिग्री और रतलाम में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल का तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

9fa93f9d-6f6
9fa93f9d-6f6


मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 127, ग्वालियर में 134 और इंदौर में 138 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

c326194f-371
c326194f-371


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से आंधी-बारिश वाला मौसम बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। मानसून की एंट्री 10 जून के बाद होने की संभावना है। फिलहाल, मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ क्षेत्र में रुक कर ठहरा हुआ है और पिछले कुछ दिनों से आगे नहीं बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून, रविवार को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | एमपी मौसम | एमपी में मानसून | एमपी में मानसून की एंटी | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • मौसम
  • एमपी में मानसून
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • एमपी में मानसून की एंटी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर